... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
भारतीय घरों में कपूर का इस्तेमाल पूजा और आरती में किया जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ इतना ही नहीं है, बल्कि इससे आप कई और फायदे भी उठा सकते हैं। आइये जानते हैं किस तरह:
कीटाणु मारे
कपूर कीटाणुओं को नष्ट करता है। ये हवा को शुद्ध बनाने का काम करता है। इसलिए अगर आप अपने घर को कीटाण मुक्त रखना चाहते हैं तो इसका एक अच्छा तरीका ये है कि रोज़ घर में थोड़ा कपूर जलाएं। नैचुरली कीटाणुओं का सफाया हो जाएगा।
बदबू दूर करे
आर्टिफिशियल रूम फ्रेशनर में फथालेट्स नाम का एक केमिकल होता है जो बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचाता है। इस तरह के आर्टिफिशियल रूम एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करने से बेहतर है कि आप बदबू दूर करने और ताज़गी लाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें। कमरे के बीचों बीच किसी दीये में रखकर कपूर जलाएं जिससे उसकी खुशबू कमरे में हर तरफ फैल जाए।
कीटाणुनाशक जैसा काम करे
कपूर नैचुरल कीटाणुनाशक है। इसलिए जब अगली बार आप घर में चींटी, कीड़े और मच्छर देखें तो इसी का इस्तेमाल करें।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ
[1] Mukul Kumar, Yoshinori Ando. Carbon Nanotubes from Camphor: An Environment- Friendly Nanotechnology. Journal of Physics: Conferences Series 2007;61:643–46.
[2] Caren D Frizzo, Ana C Santos, Natalia Paroul, et al. Camphor Tree (Cinnamomum Camphora Nees & Eberm) Cultivated in Southern Brazil. Brazilian Archives of Biology and Technology 2000;43(3).
[3] & [4] Hearst cooperation, Good Housekeeping, volume-7, Page- 160-186
[5] Chokechaijaroenporn, O., Bunyapraphatsara, N., & Kongchuensin, S. (1994). Mosquito repellent activities of Ocimum volatile oils. Phytomedicine, 1(2), 135-139.