... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आज के समय की व्यस्त जीवनशैली और ख़राब खानपान के कारण कई पुरुष नपुंसकता के शिकार हो जाते हैं। इस गंभीर रोग ने हमारे समाज के अधिकतर पुरुषों को अपनी चपेट में ले लिया है। कई लोग तो शर्म के कारण डॉक्टर के पास भी नहीं जाते हैं जबकि ऐसा करना गलत है। अगर आपको कोई भी ऐसे लक्षण दिखे जिससे लगे कि आपकी सेक्स पॉवर कमजोर हो रही है या स्पर्म काउंट घट रहे हैं तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं। हालांकि वैसे तो स्पर्म काउंट घटने के कई कारण हैं जिनमें से सबसे प्रमुख है टाइट अंडरवियर पहनना। अगर आप भी बहुत ज्यादा टाइट अंडरवियर पहनते हैं तो उसे तुरंत बदल दें। इसके अलावा बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने के कारण भी आपके स्पर्म काउंट कम हो सकते हैं जिससे आपकी बच्चे पैदा करने की क्षमता भी प्रभावित होती है।
स्पर्म काउंट को कैसे बढायें, इस बारे में हमने मुंबई स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज और के.इ.एम हॉस्पिटल के प्रोफेसर एंड हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट ऑफ़ सेक्सुअल मेडिसिन डॉ. राजन भोंसले से बात की। उन्होंने बताया कि अगर आप रोजाना अपने जननांगों को सादे पानी या हल्के गुनगुने पानी से अच्छे से साफ़ करें तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आमतौर पर ट्रक ड्राईवर इस समस्या से ज्यादा पीड़ित रहते हैं क्योंकि ट्रक ड्राइवर को एक ही जगह पर काफी देर तक बैठना होता है। यही नहीं ड्राइवर की सीट और आसपास की जगह भी काफी गर्म रहती है जिससे उनके जननांगों के आस-पास का हिस्सा भी काफी गर्म हो जाता है। इसका स्पर्म बनने की प्रकिया पर बुरा असर पड़ता है।
डॉ. राजन भोंसले स्पर्म काउंट बढ़ाने का आसान और असरदार तरीका यहां बता रहे हैं। इसके लिए आप अपने प्राइवेट पार्ट को एकदम बर्फ वाले पानी से धोएं या फिर आइस वाटर में अपने प्राइवेट पार्ट्स को 15 मिनट के लिए डुबों दें। डॉ. भोंसले बताते हैं कि यह तरीका कई लोगों पर आजमाया जा चुका है और स्पर्म काउंट बढ़ाने में यह काफी फायदेमंद है। इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि पुरुषों के टेस्टिकल (Testicle) का तापमान शरीर के तापमान से हमेशा एक दो डिग्री कम ही होता है और इसी कम तापमान पर ही स्पर्म बनता है। इसलिए जब आप अपने अंडकोष को बिल्कुल ठंडे पानी में कुछ देर के लिए डुबोते हैं तो इससे उसका तापमान काफी कम हो जाता है जिससे स्पर्म बनने के लिए अपने आप ही अनुकूल माहौल तैयार हो जाता है। यदि आप रोजाना इस टिप्स को आजमायें तो आप स्पर्म कम बनने की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही आप स्पर्म काउंट कम करने वाले कारणों पर भी ध्यान दें और उन गलत आदतों को बदल दें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock