... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
चवनप्राश एक जाना माना आयुर्वेदिक फार्मुला है जिसके ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन इसके जिस लाभ के बारे में सबसे अधिक बात की जाती है वो है, इसकी मदद से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ना। आइये हम आपको बताते हैं कि किस तरह चवनप्राश खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मज़बूत होता है।
चवनप्राश ने हाल के वर्षों में ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली है। प्रिंट और टीवी विज्ञापनों में कई ब्रांड के चवनप्राश के विज्ञापन आते हैं। लेकन इसका इस्तेमाल 60 वर्षों से अधिक से हो रहा है। इसी बात से इसके औषधीय महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। चवनप्राश 20-40 आयुर्वेदिक सामग्री का एक मिक्सचर होता है। सामग्री की संख्या बढ़ भी सकती है।पहले के टाइम में कुछ चवनप्राश ऐसे होते थे जिनमें 20 हर्ब्स मिलाए जाते थे, वहीं कुछ ऐसे भी होते थे जिनमें 80 से अधिक हर्ब्स मिलाए जाते हैं। इनकी ज्यादातर सामग्री जिनमें आंवला, ब्राह्मी आदि शामिल होते हैं, ऐसी होती है जिनमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। (चवनप्राश खाने से होते हैं ये लाभ)
एलर्जिक खांसी और सर्दी-जुकाम से पीड़ित कुछ लोगों पर एक अध्ययन किया गया। इन लोगों ने नियमित रूप से चवनप्राश खाया। और इसके बाद जो नतीजे निकले, वो काफी रोमांचक थे।एलर्जी से पीड़ित लोगों का इम्यूनोग्लोब्यूलिन ई लेवल (IgE levels) 50% तक कम हुआ जबकि 60% लोगों का बैक्टीरियल इंफेक्शन का इम्यूनोग्लोब्यूलिन ई लेवल 24% तक कम हुआ। जिसका मतलब ये हुआ कि लोगों में एलर्जिक इम्यून रिएक्शन घटने से वो इंफेक्शन का सामना बेहतर तरीके से कर पाते हैं। एक और अध्ययन में ये निष्कर्ष भी निकला कि चवनप्राश से मैक्रोफेजिज़ (macrophages) कहलाने वाले इम्यूनिटी सेल्स की गतिविधि बढ़ा देता है। ये सेल्स नॉन-स्पेसिफिक इम्यून रिस्पॉन्स को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जिससे कि इंफेक्शन का चांस घट जाता है।
(डिसक्लेमर – कृप्या ध्यान दें कि हम किसी चवनप्राश के ब्रांड का प्रचार नहीं कर रहे हैं।)
चित्र स्रोत - lisagusto.com
संदर्भ