रात में बाएं करवट सोने से होते हैं ये 6 फायदे

क्या आप जानते हैं कि बाएं करवट सोने से रात में खर्राटे कम आते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 30, 2017 4:44 PM IST

बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना सबसे ज्यादा ज़रूरी है। आपने  दिन भर चाहे जितना काम किया हो या जितना ज्यादा थके हो अगर एक बार आपने 8 घंटो की भरपूर नींद ले ली तो समझ लें कि आपकी सारी थकान अपने आप दूर हो जायेगी। अगर आप ठीक से सो नहीं पा रहे हैं तो समझ लें कि इससे अगले दिन भी आपका मूड ख़राब रहता है साथ ही आप अपने काम में फोकस नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा कम नींद के कारण आपको स्किन और बालों से जुड़ी भी कई समस्याएं होने लगती हैं।

अच्छी नींद लेने में सबसे ज्यादा ज़रूरी है आपके सोने का स्टाइल, क्योंकि कई बार आपकी पोजीशन ग़लत होने की वजह से भी आप ठीक से सो नहीं पाते हैं। कई लोगों का मानना है कि बाएं करवट सोने से आपकी हेल्थ अच्छी रहती है, वही कई लोग दायें करवट या पीठ के बल ही सोते हैं। हमने इस बारे में बेंगलुरू स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की कंसल्टेंट इंटर्नल मेडिसिन डॉ. अम्बाना गौडा से बात की। उन्होंने बाएं करवट सोने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया।

  • पीठ के बल सोने के कारण आपके गले और जीभ की मांसपेशियां पर अतिरिक्त दवाब पड़ने लगता है ।जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और सोते समय आप खर्राटे लेने लगते हैं। जबकि जब आप बाएं करवट सोते हैं तो ये मांसपेशियां बिल्कुल नैचुरल पोजीशन में रहती हैं। इस तरह  खर्राटे वाली समस्या नहीं होती। इसके अलावा जो लोग ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) से पीड़ित हैं उन्हें भी बाएं करवट सोने से काफी आराम मिलता है।

  • जब आप बाएं करवट सोते हैं तो उससे आपके पेट में मौजूद मल और वेस्टेज बड़ी आसानी से छोटी आंत से बड़ी आंत में शिफ्ट हो जाता है जिससे आपका पाचन दुरुस्त रहता है और आपकी आंतों को अतिरिक्त काम नहीं करना पड़ता है। इसलिए आप बाएं करवट सोने की आदत डाल लें।

  • बाएं करवट सोने से आपके शरीर को ख़राब टोक्सिन, वेस्टेज और लिम्फ फ्लूइड को फ़िल्टर करने के लिए भरपूर समय मिल जाता है। क्योंकि लेफ्ट लिम्फैटिक साइड (lymphatic side) ज्यादा प्रभावी होती है जिससे वो वेस्टेज को बायीं ओर स्थित थोरासिक डक्ट (thoracic duct) में आसानी से ट्रांसफर कर देती है।

  • बाएं करवट सोना प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इससे उनके गर्भाशय, दिल और किडनी में पर्याप्त मात्रा में खून का फ्लो बढ़ जाता है। डॉक्टर भी प्रेगनेंसी में पीठ के बल न सोने की सलाह देते हैं, क्योंकि दाएं करवट सोने से ब्लड सर्कुलेशन उतना बेहतर नहीं हो पाता है।

  • इसके अलावा बाएं करवट सोने से पीठ और गले के दर्द से आराम मिलता है साथ ही आपकी स्पाइन पर भी कम दवाब पड़ता है। इसलिए इसे अपनी आदत में शामिल करें और स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source