... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
डायबिटीज़ के मरीज़ों को अपने खानपान का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जो उसे बिल्कुल नहीं खानी चाहिए, वहीं कई ऐसी चीज़ें भी होती हैं जिन्हें खाने से डायबिटीज़ कंट्रोल होती है। ऐसी ही एक चीज़ है दही।कंबाला हिल हॉस्पिटल की कंसल्टेंट न्यूट्रीशनिस्ट नीति देसाई कहती हैं, ‘स्किम्ड मिल्क यानी बिना मलाई वाले दूध से बनी दही डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकती है। इसे नियमित रूप से लेने से कॉलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसेराइड लेवल पर नियंत्रण बना रहता है। इससे डायबिटीज के मरीजों का दिल की बीमारी का जोखिम कम हो जाता है।’
आइये जानें दही खाने से डायबिटीज़ के मरीजों को क्या फायदे होते हैं।
1) गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाए बैड कॉलेस्ट्रॉल घटाए
प्रोबायोटिक दही लिपिड लेवल कम करने में मदद करती है जो डायबिटीज के मरीज़ों के लिए दिल की बीमारी का खतरा पैदा करता है। जर्नल ऑफ रिसर्च एंड मेडिकल साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन में 30 से 60 साल के टाइप 2 डायबिटीज़ के 44 ऐसे मरीज़ों को लिया गया जिनका एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ था। इन मरीजों को 2 समूहों में बांटा गया। एक समूह को 8 हफ्तों तक 300 ग्राम प्रोबायोटिक दही दिया गया और दूसरे को इतने ही टाइम के लिए आम दही। बाद में देखा गया कि प्रोबायोटिक दही खाने वाले मरीजों का एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम हुआ और एचडीएल बढ़ा। यानी ऐसा दही डायबिटीज के मरीजों की स्थिति बेहतर करता है।
2) डायबिटीज़-विरोधी
जर्नल ऑफ मेडिसिनल फूड में प्रकाशित दूसरे दस्तावेज़ में देखा गया कि जिन चूहों को फ्रुक्टोज़ से भरपूर खाना दिया गया था उन्हें स्किम्ड मिल्क से तैयार 10 ग्राम योगर्ट दिया गया, और फिर ये बात सामने आई कि ऐसा करने से चूहे ग्लूकोज़ को देर तक बर्दाश्त कर पा रहे हैं। इसमें निष्कर्ष निकाला गया कि स्किम मिल्क और इससे बनी दही एंटी-डायबिटीक फूड होते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ : [1]1: Mohamadshahi M, Veissi M, Haidari F, Javid AZ, Mohammadi F, Shirbeigi E.Effects of probiotic yogurt consumption on lipid profile in type 2 diabetic patients: A randomized controlled clinical trial. J Res Med Sci. 2014 Jun;19(6):531-6. PubMed PMID: 25197295; PubMed Central PMCID: PMC4155708.
[2] 1: Yadav H, Jain S, Sinha PR. Effect of skim milk and dahi (yogurt) on blood glucose, insulin, and lipid profile in rats fed with high fructose diet. J Med Food. 2006 Fall;9(3):328-35. PubMed PMID: 17004894.