... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
लौंग के तेल में एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल क्षमतायें होने के कारण आयुर्वेद में बहुत पहले से इसका इस्तेमाल होता आया है। आइये जानते हैं इससे मिलने वाले और फायदों के बारे में :
दांतों के दर्द से आराम: अगर आपके दांतों में भी अक्सर दर्द रहता है तो लौंग का तेल आपके लिये वरदान साबित हो सकता है। डेंटल चिकित्सक डॉ जेरी दास के अनुसार, लौंग के तेल में पाये जाना वाला यौगिक युजेनोल के एंटीसेप्टिक क्षमताओं के कारण यह आपको दांतों के दर्द से आराम पहुंचाता है। एक कॉटन बॉल पर लौंग के तेल की कुछ बूंदें गिरायें फिर जिस दांत में दर्द है वहां पर और मसूड़ों पर लगायें। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल क्षमतायें होने के कारण यह दांतों को किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रखता है और आपके सांसो की फ्रेशनेस को बरक़रार रखता है। पढ़ें: लौंग की चाय पीने के 7 शानदार फायदे
पैरों के नाख़ून के इन्फेक्शन से आराम: लौंग के तेल में एंटीसेप्टिक और एंटी-फंगल क्षमतायें होने के कारण यह पैरों के नाख़ून में होने वाले संक्रमण से बचाता है। कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. बिप्लव अग्रवाल के अनुसार, लौंग का तेल फंगल ग्रोथ को रोक देते हैं जिससे किसी भी तरह का संक्रमण बढ़ नहीं पाता है। अगर आपके भी पैरों के नाख़ून में इन्फेक्शन के कारण दर्द हो रहा है तो 6-8 बूंदें लौंग के तेल में 2 चम्मच नारियल का तेल मिलायें और इसे नाखूनों पर लगायें। जल्दी आराम पाने के लिये इसे दिन में 2-3 बार लगायें।
सिरदर्द से राहत: डॉ. रश्मि संघी के अनुसार, लौंग के तेल में फ्लावोनोइड और अन्य एंटी-इंफ्लेमेटरी क्षमतायें होने के कारण यह आपको टेंशन और स्ट्रेस से आराम दिलाता है जिससे सिरदर्द में आराम मिलता है। 2 बूँद लौंग के तेल में एक चम्मच नमक को अच्छे से मिलायें और सिरदर्द से तुरंत आराम पाने के लिये ललाट (Forehead) पर इससे मसाज करें। मांसपेशियों में दर्द होने पर भी आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्ट्रेस को दूर करने में मददगार : डॉ अनुसूया सुरेश के अनुसार, लौंग का तेल स्ट्रेस को दूर करने में बहुत मददगार है। उबलते हुए पानी में 2-3 बूंदें लौंग के तेल की डालें और इसका भाप लें। इससे आपका स्ट्रेस तुरंत दूर हो जायेगा और आपको अच्छी नींद भी आ जायेगी।
मच्छरों को भगाने में मदद: एशियाई पैसिफिक जर्नल ऑफ़ ट्रॉपिकल डिसीज के अनुसार, लौंग का तेल मच्छरों को दूर भगाने में बहुत मदद करता है। सोने से पहले अपने बिस्तर पर कुछ बूंदें इस तेल की छिड़क दें, इससे पूरी रात मच्छर दूर रहेंगे।
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ:
[1] Sritabutra, D., & Soonwera, M. (2013). Repellent activity of herbal essential oils against Aedes aegypti (Linn.) and Culex quinquefasciatus (Say.). Asian Pacific Journal of Tropical Disease, 3(4), 271–276. https://doi.org/10.1016/S2222-1808(13)60069-9