... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta.
वैसे तो केला खाने के बहुत फायदे होते हैं। इसको खाने और लगाने से स्किन और हेयर में अलग ही ग्लो आ जाता है। लेकिन ये एक ऐसा फल है जिसके तना, पत्ता, सभी चीजों का इस्तेमाल देश के कई प्रांतों में कई तरह से किया जाता है। केले के पत्ते का इस्तेमाल खाना परोसने के लिए और केले के छिलके का इस्तेमाल पीले दांतों को सफेद करने के लिए किया जाता है। यहाँ तक कि केले के फूल के भी बहुत सारे फायदे होते हैं। यहाँ तक कि केले के फूल का डंठल भी बहुत अच्छा होता है। डॉ. आस्था शर्मा, डाइटिशियन, नायती मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, मथुरा की सलाह है कि केले के तने को भी अपने डायट में शामिल करें, इसके अनेक फायदे होते हैं-
किडनी स्टोन- केले के तने विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में बहुत मदद करते हैं जिससे कैल्सियम का लंप्स नहीं बन पाता है। जो किडनी स्टोन बनने का कारण होता है। विथ्रो स्टडी में ये पाया गया है कि केले के तने के एक्सट्रैक्ट से किडनी स्टोन निकल जाता है। यहां तक कि जिन्हें गॉलब्लाडर स्टोन होता है वे भी हफ़्ते में एक बार इसको खा सकते हैं।
वेट लॉस- ये फाइबर का स्रोत होता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो अपने डायट में एक कप केले के तने का जूस शामिल करें, देर तक पेट भरा रहेगा।
हाइपरएसिडिटी- खाली पेट केले के तने का जूस खाने से हाइपरएसिडिटी के प्रॉबल्म से राहत मिल सकती है।
कब्ज़- जैसा कि आप जानते ही है इसमे फाइबर प्रचुर मात्रा में होने के कारण ये लैक्सटिव का काम करता है। आप केले के तने का जूस पी सकते हैं।
डाइबिटीज- केले के तने में शुगर बिल्कुल नहीं होता है इसलिए ये ब्लड शुगर को बढ़ाता भी नहीं है। बिना छानकर केले के तने का जूस पीना डाइबिटीज के मरीज के लिए अच्छा होता है। इसमे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है।
यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन- विटामिन बी6 और पोटाशियम होने के कारण ये इंफेक्शन से लड़ सकता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालता है।
केले के तने का जूस कैसे बनायेंगे-
आप इसके लिए केले के तने को काटकर धोकर ज्यादा मात्रा में फ्रिज में बटरमिल्क में भिगोकर रख दें। दो-तीन में इसको बदलते रहें। जूस को बनाने के लिए ग्राइंडर में केले के तने के टुकड़े, नमक, भूना जीरा, काली मिर्च और दही डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में थोड़ा पानी भी मिलाकर पी सकते हैं।
आप केले के तने में एक सेब और एक कप पानी डालकर स्मूदी बना सकते हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock