... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
शायद अब तक आपने बेल के शरबत के बारे में ही सुना होगा। लेकिन आपने इसके इस फल के पत्ते के अनजाने गुण के बारे में नहीं सुना होगा कि ये डाइबिटीज़ को भी नियंत्रण में ला सकता है। वस्तुत बेल के पत्तों का इस्तेमाल अब तक पूजा के अवसर पर ही किया जाता है,विशेषकर भगवान शिव के पूजा के अवसर पर। वैसे भारत में तो ये सभी प्रांत में आसानी में पाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार इसे दशमूला में भी शामिल किया गया है। बेल फीवर, कब्ज़ और आँखों के इलाज में भी असरदार रूप में काम करता है।
बेल कैसे काम करता है
बेल के पत्तों में एन्टी डाइबिटीक गुण होता है जो प्रमाणित हो चुका है। बेल के पत्तों का रस ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को यूरिया के साथ कंट्रोल में कर सकता है। जो फूड और हर्ब लो ग्लिसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं वे डाइबिटीज़ में बहुत कारगार रूप में काम करते हैं। ये पत्ते पैनक्रियाज़ से इन्सुलिन के उत्पादन में मदद करते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
बेल के पत्ते का कैसे करें इस्तेमाल
रोज़ खाली पेट 4-5 बेल के पत्ते चबाकर खा सकते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया को लंबे समय के लिए करना होगा। अगर पत्तों को यूं नहीं खा पा रहे हैं तो बेल के पत्तों को थोड़ा-सा पानी डालकर ब्लेंड कर लें। और इस जूस में एक चुटकी काली मिर्च भी स्वातद के लिए डाल सकते हैं। इसके अलावा बेल के पत्ते के साथ तुलसी का पत्ता सुबह खाली पेट चबाने से भी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में किया जा सकता है।
लेकिन याद रहें प्रेगनेंसी के दौरान बेल के पत्ते का सेवन न करें। अगर आप माँ बनना चाह रही है या हैं तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही लें।
चित्र स्रोत:Shutterstock
संदर्भ-
Ankita, G., & Gupta, S. K. Wound Healing Activity of Topical Application of A. marmelos and Cow Ghee. International Journal Of Drug Discovery And Herbal Research (Ijddhr) 4(2&3): April-September.: (2014), 741-445
T. Gohil, N. Pathak, N. Jivani, V. Devmurari and J. Patel. Treatment with extracts of Eugenia jambolana seed and Aegle marmelos leaf extracts prevents hyperglycemia and hyperlipidemia in alloxan induced diabetic rats. African Journal of Pharmacy and Pharmacology Vol. 4(5), pp. 270-275, May 2010
Gupta, P. Preparation and standardization of Jamun RTS supplemented with Amla Juice and Bael Juice Pankaj Gupta. Online International Interdisciplinary Research Journal, {Bi-Monthly}, ISSN 2249-9598