... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST
Read this in English
मौसम बदलते ही हमारे शरीर में भी कई तरह के बदलाव होने लगते हैं और सर्दियां शुरू होते ही सर्दी जुख़ाम,एलर्जी और बुखार आना तो आम बात है। लेकिन कई बार हम इनके इलाज कराने में लापरवाही बरततें हैं और नतीजतन हम बड़ी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा भी हम ऐसी कई छोटी -छोटी गलतियाँ करते हैं जिनकी वजह से हमे आगे चलकर परेशानी उठानी पडती है। आइये जानते हैं सर्दियों में होने वाली ऐसी ही कुछ छोटी गलतियों के बारे में-
1 – कम पानी पीना
यह सच है की गर्मियों की तुलना में हमे सर्दियों में प्यास कम लगती है। लेकिन देखा जाये तो मौसम का हमारी प्यास से कोई लेना देना नही होता,बल्कि सर्दियों में हमारे कम मेहनत करने के कारण हमें प्यास का अनुभव नही होता। ब्रिटिश डाइटिक एसोसिएशन के अनुसार, सर्दियों में भी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कम से कम दो लीटर पानी की ज़रूरत पडती है। जबकि डिहाइड्रेशन से हमें किडनी और अपच जैसी कई और बीमारियों के होने का खतरा रहता है। सर्दियों में गुनगुना पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जबकि हम चाय और कॉफ़ी में खुद को व्यस्त रखते हैं। कम पानी और ज्यादा कैफीन किसी भी तरह से सर्दियों के लिए लाभकारी नही है।
2 – ज्यादा कपड़े पहनना
हम सर्दियों के मौसम में स्वेटर,कार्डिगन या गर्म कपड़े पहन कर बहुत ही आराम महसूस करते हैं लेकिन बहुत अधिक मात्रा में इन्हें पहनना किसी भी लिहाज से अच्छा नही है। ज्यादा कपड़े पहनने से अक्सर हमें ज्यादा पसीना आने लगता हैं और पसीना सूखने पर फिर ज्यादा ठंड लगती है। ठंड में कपड़े पहनते समय इस बात का ख़याल रखें कि आपके मसल्स को गर्मी मिलती रहे और बाकी जगह नमीं बरकरार रहे।
3 – हाँथ और पैरों को ढकना –
ग्लोवस और मोजों की मदद से आप अपने हाँथ पैर को गर्म तो रख सकते हैं लेकिन ये सही तरीका नही है। हाँथ और पैर ही हमारे शरीर के वो अंग है जो हमे बाहर के मौसम के अनुकूल बनाते हैं ,अगर आप इन्हें ढक कर रखेंगे तो इसका मतलब है की आप अपने शरीर को मौसम के अनुकूलित होने से रोक रहे हैं। इसी तरह सोते समय मोजों का प्रयोग भी नही करना चाहिए। सर्दियों की रात में मोज़े पहन कर सोने से आपके लिम्ब्स में खून जमने का खतरा रहता है।
4 - आराम से खाना –
सर्दियों के मौसम में हमे अपने वजन का ख़ास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि सर्दियों में हम ठंड से बचने के लिए जंक फ़ूड ज्यादा खाते हैं। और वर्कआउट कम करने के कारण हमारी कैलोरी भी ज्यादा बर्न नहीं हो पाती है। इसलिए सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए हमें ताजे फलों और हरी सब्जियों का खूब सेवन करना चाहिए।
5 – ज्यादा सोना
सर्दियों का मौसम हम इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि जैसे ही हम कम्बल के अन्दर जाते हैं हमे तुरंत नींद आ जाती है। यही कारण है की हम सुबह भी देर से ही उठते हैं । दोपहर में झपकी लेना हमें रिफ्रेश तो करता है लेकिन इस तरह कई बार ज्यादा सोने से हमारे जागने -सोने का क्रम बिगड़ जाता है।और तो और मौसम ख़त्म होने के बाद फिर हमारे शरीर को नार्मल मोड में आने में भी काफी वक़्त लग जाता है।
6 – घर में कैद रहना
जिन इलाकों में बर्फ़बारी हो रही हो वहां घर में रहना ही सही रहता है फिर भी हमें शाम को वाक पर ज़रूर जाना चाहिए। जाड़ें में पार्क में टहलने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ता है और आपको नेचुरल तरीके से गर्म रखता है।
7 – ज़रूरत से ज्यादा क्रीम और लोशन लगाना
सर्दियों में हम सभी अपनी स्किन के रूखेपन से परेशान रहते हैं और लोशन की मदद से इससे छुटकारा पाते हैं, लेकिन कभी -कभी इन क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल हमारी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है और स्किन एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है। पढ़ें - अगर आपकी स्किन ड्राई है तो सर्दियों में अपनायें ये टिप्स
8 – सनस्क्रीन न लगाना
जाड़ों कि सुबह में खुली धूप में बीच पर बैठना सबको पसंद है लेकिन आपको अपना सन स्क्रीन लगाना कभी नही भूलना चाहिए । याद रखें कि जाड़ों में भी धूप गर्मी के दिनों वाली धूप के बराबर ही होती है इसलिए सन बर्न या स्किन कैंसर से बचने के लिए आपको अच्छी गुणवत्ता वाला सनस्क्रीन लगानी चाहिए। पढ़ें - सर्दी के दिनों में त्वचा को स्वस्थ रखने के कुछ सरल उपाय
ऐसा कई घरों में अक्सर देखा जाता है। जबकि क्या आपको पता है कि जिस घर में आप कपडे सुखा रहे हैं उसके अन्दर कई तरह के आर्गेनिक कंपाउंड निकलते रहते हैं जिससे बच्चों और बड़ों में सांस की दिक्कत बढ़ सकती है।अगर आपको घर के अन्दर ही कपडे सुखाने हैं तो कम से कम घर की खिड़कियाँ खुली रखें।
10 – अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन
क्या आप भी जाड़ों में अक्सर होने वाले सर्दी जुखाम से बचने के लिए हमेशा दवाइयों का प्रयोग करते हैं? भले ही इन दवाइयों को खाने से आपको तुरंत आराम मिल जाता हो लेकिन इनका अधिक सेवन आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देगा ।यह आपके शरीर को मौसमी बीमरियों से लड़ने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनने से रोकता है।
मूल स्रोत - 10 common winter mistakes we all make
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।