गठिया से परेशान हैं तो आजमायें ये 10 टिप्स

अगर आप भी अर्थराइटिस से पीड़ित हैं तो पढ़ें कि कैसे आप इसके दर्द से छुटकारा पा सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

अर्थराइटिस या गठिया  ऐसी बीमारी है जिससे मरीज इसके दर्द से तो परेशान रहता ही है साथ ही इसके कारण आप रोजमर्रा के कई काम भी नहीं कर पाते हैं। हालांकि इसका इलाज संभव है साथ ही अगर आप कुछ नियमों का पालन करें तो काफी हद तक इस दर्द से छुटकारा भी पा सकते हैं। एक्टिवओर्थो के न्यूरो थेरेपिस्ट डॉ गुंदीप सिंह यहाँ बता रहे हैं कि अर्थराइटिस के मरीजों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। पढ़ें: गठिया (आर्थराइटिस) से लड़ने के ९ खाद्य पदार्थ

ज्यादा आराम न करें: कभी भी बहुत ज्यादा आराम न करें क्योंकि ज्यादा आराम करने से मसल्स कमजोर हो जाती हैं जिससे आपके जोड़ों में दर्द और बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना नियमित एक्सरसाइज करें और कुछ देर टहलें।

वाकिंग स्टिक के उपयोग में शरमायें नहीं : चलते समय वाकिंग स्टिक का इस्तेमाल करने से शरमायें नहीं क्योंकि इसकी वजह से आपके घुटनों और जोड़ों पर कम भार पड़ता है जिससे दर्द में आराम मिलता है। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है।

गलत जूते न पहनें: गद्देदार सोल वाले जूते पहनने से आपकी एड़ियों को आराम मिलता है। डॉक्टर खासतौर पर ऐसे चप्पल और जूतों की सलाह देते हैं जिससे आपको ज्यादा आराम मिलें। इसलिए अगली बार जब जूते खरीदने जायें तो सही तरीके से चुनाव करें।

खुद को फिसलने से बचाये: अपने घर में हर तरफ न फिसलने वाली चटाई या कालीन बिछाएं जिससे आपके फिसलने का खतरा कम रहे। गीले फर्श पर भूलकर भी न चलें।

धूम्रपान न करें: सिगरेट पीने से खून में कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है जो सीधे तौर पर कार्टलिज को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आपकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। इसलिए धूम्रपान न करें।

क्या करें:

रोजाना एक्सरसाइज: रोजाना एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आपकी मसल्स मजबूत होती हैं बल्कि घुटनों और एड़ियों का मूवमेंट भी बेहतर होने लगता है। नियमित रूप से टहलना और स्विमिंग करना अर्थराइटिस को ठीक करने का सबसे कारगर उपाय है।

एक्सरसाइज के पहले वार्मअप : एक्सरसाइज करने से पहले वार्मअप करना बहुत ज़रूरी होता है इससे आप एक्सरसाइज के दौरान होने वाली चोट से बच जाते हैं। इसलिए जब भी एक्सरसाइज करें उसके पहले स्ट्रेचिंग करना न भूलें।

वजन नियंत्रित रखें: वजन पर नियंत्रण हमेशा बनाये रखें क्योंकि वजन ज्यादा बढ़ जाने से घुटनों और एड़ियों पर दवाब बढ़ जाता है। जिससे दर्द और बढ़ जाता है। इसलिए अच्छी और संतुलित डाइट लें और वजन को नियंत्रित रखें।

आइस पैक या हीट पैक का उपयोग करें: दर्द ज्यादा होने पर आइस पैक या हीट पैक का इस्तेमाल करें। इसे इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि सीधे स्किन पर इसका इस्तेमाल न करें। आइस की वजह से दर्द और जलन से तुरंत राहत मिलता है।

डॉक्टर की सलाह लें: जब भी आपको घुटनों में बहुत ज्यादा दर्द होने लगे या चलने फिरने में बहुत दिक्कत होने लगे तो बिना देर किये तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लें। जितनी जल्दी आप इसक इलाज शुरू करेंगे उतना ही यह आपके लिए अच्छा होगा।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source