hamburger icon
A
Read in English

डायबीटिज़ के मरीज़ ज़रूर खाएं ऐलोवेरा, जानें इसका फायदा

डाइबिटीज़ के मरीज़ के घर ऐलोवेरा क्यों होना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:35 AM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

ऐलोवेरा के औषधीय और उपचारात्मक गुणों के बारे में सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइप-2 मरीजों के लिए इसका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है, विशेषकर जो लोग हाइपरग्लिसेमिक से ग्रस्त होते हैं यानि इस अवस्था में लोगों का ब्लड ग्लूकोज़ लेवल बढ़ जाता है। इस अवस्था में ऐलोवेरा शुगर को मेटाबॉलाइज़ करके उसको कंट्रोल में करता है। सही डायट और दवाई के साथ ऐलोवेरा का पत्ता इस स्थिति से उबारने में बहुत मदद करता है। साथ ही इसका एन्टी-इंफ्लैमटोरी और एन्टीऑक्सिडेंट गुण डाइबिटीज़ के उपचार में प्रभावकारी रूप से काम करता है। पढ़े- ऐलोवेरा लैटेक्स: कब्ज़ से राहत पाने का असरदार इलाज़

 ब्लड-शुगर लेवल को कम करता है- चुहे पर एक अध्ययन के समय ये पाया गया कि ऐलोवेरा जूस में पाँच तरह का फाइटोस्ट्रेलॉस होता है जो ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को कंट्रोल में करता है। एचबीए1सी के टेस्ट जो डाइबिटीज़ मरीजों के लिया किया जाता है जो ये बताता है कि तीन महीने के दौरान ब्लड में ग्लूकोज़ लेवल की क्या स्थिति थी। इस टेस्ट के रिपोर्ट में लेवल में गिरावट नजर आता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को लो करता है- दिल के लिए डाइबिटीज़ बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। इससे एलडीएल यानि बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसेराइड का लेवल बढ़ने के साथ-साथ गुड कोलेस्टॉल यानी एचडीएल का स्तर घट जाता है। इससे आप समझ ही सकते हैं दिल का स्वास्थ्य खतरे में पड़ जाता है। लेकिन अध्ययन से ये साबित हुआ है कि ऐलोवेरा जेल की यह क्षमता है कि वह बैड कोलस्ट्रॉल लेवल और ट्राइग्लिसेराइड के लेवल को कम कर सकता है और दिल के साथ दूसरे ऑर्गन को क्षति होने से बचाता है।

लीवर औेर किडनी के फंक्शन को बेहतर बनाता है- डाइबिटीज़ दिल के साथ किडनी और लीवर को भी बहुत क्षति पहुँचाता है। क्योंकि इसके प्रभाव से किडनी और लीवर का जो बाइल मेटाबॉलिज़्म और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम होता है वह बुरी तरह से प्रभावित होता है। ऐलोवेरा जेल जो पत्ते से निकाला जाता है वह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने और टिशू को क्षति होने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

चित्र स्रोत: Shutterstock 

संदर्भ: 

[ 1] 1: Tanaka M, Misawa E, Ito Y, Habara N, Nomaguchi K, Yamada M, Toida T, Hayasawa H, Takase M, Inagaki M, Higuchi R. Identification of five phytosterols from Aloe vera gel as anti-diabetic compounds. Biol Pharm Bull. 2006 Jul;29(7):1418-22.PubMed PMID: 16819181.

[2] 1: Rajasekaran S, Ravi K, Sivagnanam K, Subramanian S. Beneficial effects of aloe vera leaf gel extract on lipid profile status in rats with streptozotocin diabetes. Clin Exp Pharmacol Physiol. 2006 Mar;33(3):232-7. PubMed PMID:16487267.

[3] 1: Can A, Akev N, Ozsoy N, Bolkent S, Arda BP, Yanardag R, Okyar A. Effect of Aloe vera leaf gel and pulp extracts on the liver in type-II diabetic rat models.Biol Pharm Bull. 2004 May;27(5):694-8. PubMed PMID: 15133247.