... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्मियों में लोग धड़ल्ले से सॉफ्ट ड्रिंक्स और कार्बोनेटेड बेवरेज पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनसे आपको किडनी स्टोन का ज्यादा खतरा हो सकता है? मुंबई के यूरो-आंकलोजिकल और रोबोटिक सर्जन डॉक्टर अनूप रमानी के अनुसार, इस तरह की ड्रिंक्स में एसिडिक सामग्री अधिक होती है जबकि मूत्र प्रकृति में क्षारीय होते हैं। यानि सॉफ्ट ड्रिंक पीने से एसिडिक लिक्विड आपके सिस्टम में 36 घंटे के लिए रुक जाता है, जो आपके पेशाब रचना को अम्लीय से क्षारीय में बदलने के लिए काफी है। इसलिए अगर आप दिन में छह से सात कैन पीते हैं, तो इससे आपकी किडनी खराब हो सकती है। इस तरह की ड्रिंक्स पीने वाले किशोर और युवाओं को कम उम्र में ही किडनी स्टोन का खतरा होता है। इस तथ्य को कई अध्ययन समर्थन करते हैं।पढ़ें- खाने के साथ कोल्डड्रिंक पीना है सेहत के लिए बुरा, जानें क्यों
जर्नल ऑफ क्लिनिकल एपिडीमीआलोजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 18 से 75 उम्र के 1009 लोगों पर एक अध्ययन किया गया, जो पहले से ही किडनी स्टोन से पीड़ित थे और उन्हें रोजाना 160 मिलीलीटर सॉफ्ट ड्रिंक पीने के लिए दी गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग सॉफ्ट ड्रिंक पीते थे उन्हें किडनी स्टोन का खतरा 6.4 फीसदी तक बढ़ गया था।
क्लिनिकल जर्नल ऑफ अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलोजी में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन के अनुसार, चाय, कॉफी, बियर, शराब या संतरे का रस पीने की तुलना में शुगर वाला सोडा पीने से किडनी स्टोन का अधिक खतरा होता है।
जर्नल एपिडीमीआलोजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार,सॉफ्ट ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है, जिस वजह से इससे किडनी स्टोन का खतरा अधिक होता है।
इसके बजाय ये पिएं
अगर आपको सादा पानी पीना पसंद नहीं है, तो आप फ्रूट जूस, छाछ, नारियल पानी आदि पी सकते हैं। इनसे शरीर से टोक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- huster J, Jenkins A, Logan C, Barnett T, Riehle R, Zackson D, Wolfe H, Dale R, Daley M, Malik I, et al. Soft drink consumption and urinary stone recurrence: a randomized prevention trial. J Clin Epidemiol. 1992 Aug;45(8):911-6. PubMed PMID: 1624973.
[2]1: Ferraro PM, Taylor EN, Gambaro G, Curhan GC. Soda and other beverages and the risk of kidney stones. Clin J Am Soc Nephrol. 2013 Aug;8(8):1389-95. doi:10.2215/CJN.11661112. Epub 2013 May 15. PubMed PMID: 23676355; PubMed Central PMCID: PMC3731916.
[3] Saldana, T. M., Basso, O., Darden, R., & Sandler, D. P. (2007). Carbonated beverages and chronic kidney disease. Epidemiology (Cambridge, Mass.),18(4), 501.