... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
ऐसा माना जाता है कि कम पानी पीने की वजह से भी किडनीमें पथरी हो सकती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना ही ज़रूरी नहीं है बल्कि तरल पदार्थों का सेवन भी बहुत आवश्यक है। वास्तव में आपको इतना पानी चाहिए कि रोजाना कम से कम 2 लीटर पेशाब बाहर आ सके। इससे शरीर से टोक्सिन बाहर निकालने और किडनी में लवण और अपशिष्ट जमने से रोकने में मदद मिलती है। लेकिन सवाल ये है कि किडनी स्टोन से बचने और स्वस्थ रहने के लिए कितना पानी पीना चाहिए? मुंबई के कई अस्पतालों में यूरो- आंकलोजिकल और रोबोटिक सर्जन डॉक्टर अनूप रहमानी के अनुसार,अगर आप चाहते हैं कि आपको किडनी में पथरी की समस्या न हो, तो आपको रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए। पढ़ें- किडनी की पथरी होने पर भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें
डॉक्टर के अनुसार, वास्तव में कितना पानी पीना चाहिए, ये एक्टिविटी लेवल, क्लाइमेट आदि कारकों पर निर्भर करता है। खैर, अगर आपको ये जानना है कि आपके लिए कितना पानी पर्याप्त है, तो आपको पेशाब के आने पर नज़र रखनी चाहिए। यानि गौर करें कि आपको कितना पेशाब आता है। अगर आपको कम पेशाब आता है, तो इसका मतलब है कि आपको अधिक पानी पीने की ज़रूरत है। हालांकि लगातार पेशाब आना भी अच्छी बात नहीं है। ये मधुमेह या प्रोस्टेट समस्याओं जैसी कुछ अंतर्निहित बीमारी का संकेत हो सकता है।
अगर आपको दिन में पांच बार पेशाब आता है तो, ये अच्छा संकेत है। किसी भी कीमत पर पानी पीने के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए। अगर आपसे ज्यादा पानी नहीं पिया जाता, तो आप फ्रूट जूस या लेमन जूस आदि भी ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा आप पानी को विभिन्न तरह का स्वाद देकर पी सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock