ब्लड कैंसर को दूर रखती है दालचीनी

इसे पढ़ने के बाद आप रोज़ खाएंगे दालचीनी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है। लेकिन अगर आप इस बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी जीवनशैली और खानपान में थोड़े बदलाव करने की ज़रूरत है। एक ऐसा ही छोटा लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव है अपने खाने में दालचीनी को शामिल करना।

दालचीनी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो ऐसे तत्वों को अवरोधित करते हैं जिनसे कैंसर सेल बढ़ते हैं। ये तत्व ऐसे सेल्स के बढ़ने की रफ्तार को कम करते हैं।

इससे जुड़ा एक अध्ययन यूनाइटेड स्टेट्स एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट (यीएसडीए) ने किया। उन्होंने इस अध्ययन में ये पाया की दालचीनी के तत्व खासतौर पर ल्यूकेमिया और लायफोमा (lymphomas) से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। इस अध्ययन में ये बात भी सामने आई है कि इसके एक्सट्रैक्ट की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, कैंसर से लड़ने में उतनी ज्यादा मदद मिलेगी। दालचीनी एक्स्ट्रैक्ट सिर्फ नुकसानदायक सेल का बढ़ना रोकता है, फायदेमंद सेल इससे अनछुए रहते हैं। इसलिए इससे कैंसर को दूर रखा जा सकता है।

दालचीनी को खानपान में शामिल करने के लिए खास टिप्स

टिप 1 – इस मसाले को खाने में फ्लेवर के लिए डालें। इसे सब्ज़ी या पुलाव में डालकर पकाएं या तड़के में डालें। इससे खुशबू तो अच्छी आएगी ही, आप इसका फायदा भी उठा पाएंगे।

टिप 2 – दालचीनी के पाउडर को शहद के साथ मिलाएं और एक मिक्सचर तैयार कर लें। हर रोज़ खाली पेट इसे खाएं। इसे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह है। सुबह खाई या पी हुई किसी चीज़ को शरीर आसानी से आत्मसात कर लेता है।

टिप 3 – आप अपने खाने में ऊपर से दालचीनी पाउडर भी छिड़क सकते हैं। ऐसा दाल, सब्ज़ी, सलाद और रायते के साथ किया जा सकता है।

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source