दिन में नींद आना आलस नहीं इन 4 बीमारियों का हो सकता है संकेत, जानें कौन सी बीमारी ज्यादा खतरनाक

daytime sleepiness: दिन में नींद आने की समस्या को हम अक्सर थकावट, सुस्ती या कमजोरी समझ कर इग्नोर कर देते हैं, जो कि नहीं करना चाहिए। जानें दिन में नींद आना किस बीमारी का संकेत हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 14, 2023 9:46 AM IST

daytime sleepiness causes: बहुत से लोगों को दोपहर में सोने की आदत होती है, जिसे आपकी सेहत के लिए सही माना जाता है। खासतौर पर अगर आप दोपहर के 2 बजे से पहले सो रहे हैं, तो यह आपके शरीर व दिमाग को फिर से एनर्जी देने में मदद करता है। दोपहर में सोने की आदत नुकसानदायक नहीं होती है, लेकिन देखा गया है कि कुछ लोग दिन में किसी भी समय सो जाते हैं। कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें दिन में अचानक से किसी समय नींद आने लगता है और हम उसके अक्सर आलस, थकावट या कमजोरी आदि समझकर इग्नोर कर देते हैं, जो कि ऐसा नहीं करना चाहिए। दिन के समय नींद आना कई बार शरीर के अंदर छिपी किसी अन्य बीमारी का संकेत हो सकता है और इसका पता लगाना बहुत जरूरी है ताकि स्थिति को गंभीर होने से पहले उसे नियंत्रित किया जा सके। कैसे पता लगाएं कि दिन में बार-बार नींद आना किसी बीमारी का संकेत है।

किस बीमारी का संकेत दिन में नींद आना

अगर आपको दिन में नींद आती है, तो आपको इसे भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसा आमतौर पर इसलिए क्योंकि कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, जिनमें निम्न शामिल है -

1. नार्कोलेप्सी

यह एक क्रोनिक स्लीप डिसऑर्डर है, जिसमें दिन में बहुत ज्यादा नींद आती है और अचानक से नींद के झटके आने लगते हैं। यह रोग आमतौर पर जेनेटिक स्थितियों के कारण होता है, इसके अलावा हार्मोन लेवल में किसी प्रकार का बदलाव होना व मेनोपॉज आदि के कारण यह समस्याएं होने लगती हैं। फ्लू आदि की वैक्सीन के कारण भी कई बार नार्कोलेप्सी के संकेत होने लगते हैं।

2. मानसिक बीमारियां

मानसिक बीमारियों से जुड़ी कई ऐसी स्थितियां हैं, जिनके कारण दिन में नींद आने लगती है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि मानसिक रोगों में नींद आए। लेकिन कुछ लोगों में देखा गया है कि उन्हें डिप्रेशन या चिंता विकार जैसी स्थितियों में दिन में नींद आने लगती है।

3. स्लीप एपनिया

यह एक गंभीर स्लीप डिसऑर्डर है, जिसके कारण रात को सोते समय अचानक से बीच-बीच में दम घुटने लगता है। यह एक खतरनाक स्लीप डिसऑर्डर है और इस कारण से रात की नींद प्रभावित हो जाती है। इस स्लीप डिसऑर्डर के कारण रात को नींद ठीक से नहीं आ पाती है, जिसके कारण दिन में नींद आती है।

4. विटामिन बी12 की कमी

हमारे शरीर में कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो हमारी नींद से सही बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने के कारण रात के समय ठीक से नींद नहीं आ पाती है और इसके परिणामस्वरूप दिन में नींद आने लगती है।

कैसे लाएं अच्छी नींद

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही व पूरी नींद लेना जरूरी होता है। जब आपको रात के समय नींद आती है, तो शरीर कि दिन में खोई हुई एनर्जी वापस आने लगती है। अच्छी नींद लेने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं -

  • सोने का टाइम टेबल सही बनाए जैसे सही समय पर सोना और रोजाना एक ही समय पर सोने की आदत
  • रात को सोने से पहले कोई कैफीन ड्रिंक न पीएं और न ही खाली पेट रहें
  • सोने से पहले ज्यादा भारी खाना न खाएं
  • कमरे का टेम्परेचर सही रखें और ज्यादा रोशनी न रखें
  • शोर न होने दें और कमरे को हवादार रखें
  • इसके अलावा यदि आपको अन्य कोई समस्या है, जिसके कारण आप रात को सो नहीं पा रहे हैं या फिर आपको दिन में ज्यादा नींद आ रही है, तो इसका इलाज कराएं। उपरोक्त में से किसी भी बीमारी का लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source