hamburger icon
A
Read in English

अचानक ब्लड प्रेशर के फॉल करने पर क्या करना चाहिए?

क्या आपको हाइपोटेंशन की बीमारी है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this in English.

मुझे हाइपोटेंशन की बीमारी है। मेरा ब्लड प्रेशर अक्सर अचानक गिर जाता है। ब्लड प्रेशर गिरने के बाद पूरे दिन कमज़ोरी और सुस्ती महसूस होती रहती है। मैं ये जानना चाहती हूं कि अगर ब्लड प्रेशर अचानक गिर जाता  है तो क्या करना चाहिए?

लो ब्लड प्रेशर या हाईपोटेंशन हाइपरटेंशन जैसा आम बीमारी नहीं है। इसको लेकर जीवन संशय में नहीं पड़ता है, सिर्फ कुछ विशेष मामलों को छोड़कर। ब्लड प्रेशर के फॉल करने पर सुस्ती, थकान, उल्टी का एहसास, देखने में अस्पष्टता, धीमी सांस आदि लक्षण होने लगते हैं। इस बारे में डॉ. चंदन खेडवाट सिनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसन, पी.एस.आर.आई हॉस्पिटल का कहना है कि अगर आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं और चेक करने पर ब्लड प्रेशर लो पाते हैं तो पानी में नमक और चीनी मिलाकर पियें ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। नमक में सोडियम होने के कारण वह ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए ये उपचार लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। आप एन्टीऑक्सिडेंट वाला नींबू पानी भी पी सकते हैं। यहां तक कि आप सुस्ती को दूर करने के लिए चॉकलेट का सेवन भी कर सकते हैं।

डॉ. खेडवाट का कहना है कि कभी-कभी ब्लड प्रेशर फॉल हर्ट एटैक होने या एलर्जी होने पर भी होता है, इसी कारण बेचैनी, सुस्ती या कमजोरी जैसा महसूस होता है। अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो आपको डॉक्टर से तुरन्त अपना सही तरह से चेकअप करवाना चाहिए। बार-बार ब्लड प्रेशर फॉल होने पर शरीर में ऑक्सिजन की मात्रा कम हो जाती है जिसके कारण बॉडी ऑर्गन को क्षति पहुँचने का खतरा रहता है।

इसलिए नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर का चेकअप करवाते और करते रहें।

मूल स्रोत-What should I do when my blood pressure dips?

अनुवादक – Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।