क्या आंवला खाने पर डाइबिटीज़ होता है कंट्रोल?

आंवला diabetes में फायदेमंद!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

आयुर्वेद में आंवला एक बहुत ही औषधीय गुण वाला हर्ब माना जाता है। डॉक्टर भी इस हर्ब को लेने की सलाह बहुत तरह के क्रॉनिक कंडिशन में देते रहते हैं, विशेषकर डाइबिटीज़ में मरीज को। लेकिन इसके पहले कि इस बात का जांच करे कि आंवला खाने से क्या सचमुच शुगर का लेवल लो होता है चलिये इसके पौष्टिकता के तथ्यों के बारे में जानते हैं।

आंवला विटामिन सी का स्रोत होने के साथ-साथ लो कैलोरी वाला भी होता है। आंवला में फिनोलिक यौगिक या कंपाउन्ड होता है जो उसको एन्टीऑक्सिडेंट का मुख्य स्रोत बनाता है। साथ ही इसमें कैल्सियम, आयरन, फॉस्फोरस और बी-कॉम्प्लेक्स होता है। इतने सारे गुणों से भरपूर होने के कारण ही आंवला को औषधीय हर्ब माना जाता है।

चलिये जानते हैं कि आंवला और डाइबिटीज़ कंट्रोल करने के बीच क्या संबंध है?

जर्नल ऑफ मेडिसिनल फूड में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार आंवला का एक्सट्रैक्ट देने पर डाइबिटीक रैट में शुगर का लेवल कम हुआ। अध्ययन के अनुसार आंवला के प्रतिक्रिया के कारण फ्री रैडिकल्स का प्रभाव कम हो जाता है जिससे ग्लूकोज़ का मेटाबॉलिज्म डाइबिटीक रैट में बेहतर तरीके से होने लगा। पढ़े- खानपान में आंवला शामिल करने के मज़ेदार तरीके

इंटरनैशनल जर्नल ऑफ फूड साइन्स में प्रकाशित अध्ययन में भी इस बात का जिक्र है कि आंवला में मानव का शुगर लो करने का गुण होता है। अनुसंधान के दौरान ये देखा गया कि 20 दिनों के बाद 1,2 या 3 ग्राम आंवला पाउडर का सेवन रोज करने से उपवास के दौरान और खाने के बाद शुगर का लेवल कम हो गया। लेकिन कुछ कुछ व्यक्तियों में 3 ग्राम आंवला पाउडर का इस्तेमाल करने पर शुगर का लेवल विशेष रूप से कम होता है। पढ़े- सिर्फ एक गिलास आंवले का जूस पीने से होते हैं ये 8 फायदे

साथ ही अध्ययन के दौरान इस बात का पता चला कि टाइप-2 डाइबिटीक के मरीजों में आंवला के सेवन से डाइबिटीक न्यूरोपैथी और डाइबिटीज़ इन्ड्यूस्ड हार्ट डिसफंक्शन होने की संभावना कम हो जाती है। अंततः यही कह सकते हैं कि डाइबिटीक के मरीजों पर इसका प्रभाव सकारात्मक ही होता है। लेकिन इसका सेवन करने के पहले डॉक्टर से सलाह ले लेना सेफ होता है कि कब और कितनी मात्रा में इसका सेवन करना सही होगा।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source