... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
जब भी डाइबीटिज की बात होती है तब ब्लड-शुगर को कंट्रोल करने, डायट पर ध्यान देने, एक्सरसाइज़ करने के बारे में कहा जाता है। लेकिन इसके अलावा आपको और दूसरे चीजों पर भी ध्यान देने की ज़रूरत होती है। क्योंकि यह शरीर के हर ऑर्गन को इफेक्ट करता है और दूसरे तरफ किडनी और हर्ट में भी प्रॉब्लम आ जाता है।
डाइबीटिज़होने पर इन छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी होता है ताकि दूसरे समस्याएं पैदा न हो जाय-
दो बार दांत ब्रश करें- डाइबीटिज और ओरल हेल्थ दोनों एक दूसरे से संबंधित होते हैं। हाई ब्लड शुगर होने के कारण मसूड़ों में रोग और इन्फेक्शन होता है। समय के साथ दांत के सतह पर प्लाक जमने लगते हैं टारटर का रूप ले लेते हैं और गम लाइन में जम जाते हैं। सैलाइवा में ग्लूकोज़ होता है वह जीभ के हेल्थ को इफेक्ट करता है। इसलिए दो बार ब्रश करें और हर दो घंटे में मुँह धोये।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें- वाक, एरोबिक एक्सरसाइज़ और योग तो पुराना हो गया और डाइबीटिज सही तरह से मैनेज भी नहीं हो रहा है। इसके लिए आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ज़रूर करें, इससे इन्सुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है और ब्लड-शगुर कंट्रोल होता है। जब वेट ट्रेनिंग करते हैं, मसल्स बनाने के लिए वर्क करते हैं तो कैलोरी ज्यादा बर्न होता है। फिर भी अपने डॉक्टर से पहले इसके बारे में सलाह ले लें। एक्सरसाइज़ करने के पहले और बाद में शुगर लेवल चेक करें।
फाइबरयुक्त खाना खायें- अगर आप डाइबीटिक हैं तो बेसिक बातों के बारे में जानते ही होंगे कि शुगर कम और कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेड वाला डायट ज्यादा खायें। लेकिन इन सबसे ज़रूरी है फाइबर युक्त खाना डायट में शामिल करना। अध्ययन से यह साबित हुआ है कि हाई फाइबर फूड्स से कार्बोहाइड्रेड का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और डाइबीटिज़ कंट्रोल होता है। फाइबर फूड्स में फल, लेगुम्स में राज़मा, काबुलीचना, हरा मूंग,मसूर दाल आदि आते हैं। हरे पत्तेदार सब्जियाँ, ओटमील, मल्टीग्रेन ब्रेड, जैसे फूड्स में भी फाइबर भरा हुआ रहता है।
जूतों का सही चुनाव करें- क्योंकि छोटा या ज्यादा कसा हुआ जूता पहनने से पैरों में छाले पड़ने या इन्फेक्शन होने का डर रहता है जो जल्दी ठीक नहीं होता है। हो सकता है बाद में डाइबीटिज के कारण गैगरीन जैसे प्रॉबल्म हो सकते हैं। पढ़े- मोज़े उतारने के बाद पैरों से आती है बदबू? ऐसे पाएं राहत!
स्ट्रेस लेवल को मैनेज़ करें- अक्सर कहा जाता है कि योग, ध्यान, वाक, किताब पढ़ना, खाना बनाना जैसे काम करने आपने स्ट्रेस को कम करें। आप एप डाउनलोड कर सकते हैं जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। स्ट्रेस के कारण हार्मोन में असंतुलन पैदा होने के कारण ब्लड-शुगर बढ़ सकता है जो डाइबीटिक रोगी के लिए खतरनाक साबित होता है। इसलिए आंखो को बंद करके स्ट्रेस को कम करें नहीं वह आपको खत्म कर डालेगा।
मूल स्रोत- 5 simple things you should do to manage diabetes better
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।