hamburger icon
A
Read in English

साइनस के दर्द से न हो परेशान, अब इलाज आपके घर में है मौजूद

साइनस के दर्द से छुटकारा पाने का जादुई इलाज।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

साइनस की बीमारी मौसम के बदलने के साथ आद्र और नम जलवायु में भयंकर रूप धारण करता है। इस दर्द से आपका दिन-रात का चैन हराम हो जाता है, आप न घर पर काम कर पाते हैं और न ऑफिस में। वैसे तो इसके इलाज के तौर पर बहुत सारी दवायें बाजार में मौजुद हैं लेकिन इनसे आराम सामयिक रूप से ही मिल पाता है।

शायद आपको ऐसे घरेलू उपचार की खोज हैं जो आपको इस दर्द से राहत भी दिलायें और आपको इस दवा को बनाने के लिए ज्यादा मशक़्क़त करने की भी ज़रूरत न पड़े। सालों से चले आ रहे दादी माँ के नुस्ख़े में अदरक और शहद के मिश्रण को न भूलें। यह न सिर्फ साइनस के लक्षणों से राहत दिलाता है बल्कि आपके प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता भी है।

अदरक और शहद कैसे काम करता है-

अदरक का एन्टी-इन्फ्लैमटोरी यौगिक नाक से बलगम को निकालकर साँस लेने में बाधा को साफ करता है।

शहद का एन्टीबैक्टेरियल गुण साइनस के लक्षणों से राहत दिलाता है और इसमें जो फाइटोन्यूट्रिएन्टस होता है वह शरीर के प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है।

इस्तेमाल करने का तरीका-

अगर आपका नाक बंद है या सर में दर्द है तो अदरक और शहद का काढ़ा बहुत असरदार रूप से काम करता है।और अगर श्वसन पथ में (respiratory tract) में सूजन या समस्या है तो अदरक-शहद का मिश्रण इस क्षेत्र में बहुत कामगर साबित होता है।

अदरक और शहद का काढ़ा- एक गिलास पानी में एक मध्यम आकार का ताजा अदरक लें और उसमें चार-पाँच तुलसी का पत्ता डालकर तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न हो जाय। उसमें कुछ बूंद शहद का डालकर रोज सुबह नियमित रूप से सेवन करें, जब तक कि साइनस के बीमारी से राहत न मिलें।

अदरक और शहद का मिश्रण- अदरक पावडर और शहद को मिलाकर टैबलेट जैसा बना लें और सुबह-शाम इसका सेवन करें।

मूल स्रोतTry this natural remedy to treat sinusitis at home!

अनुवादक-  Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।