hamburger icon
A
Read in English

खांसी हो तो भूलकर भी न करें ये 7 काम

खांसी होने पर क्या आप ये गलतियां करते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST

Read this in English.

आजकल वातानुकूलित यानि एयरकंडिशनर में ज्यादा देर तक समय बिताने के बाद नॉमल टेम्परेचर में आने के बाद फिर से एसी में जाने के कारण लोगों के लिए खांसी की बीमारी आम हो गई है। लेकिन लोग अधिकतर समय इस पर ध्यान ही नहीं देते हैं और गलत तरीकों को अपनाते हुए इसको क्रॉनिक रूप दे बैठते हैं। अगर आप खांसी को और भी खराब हालत में नहीं ले जाना चाहते हैं तो ये सावधानियाँ बरतें-

1. कोल्ड फूड्स खाने से बचें- डॉ. प्रदीप शाह, कंसल्टेंट फिसिशन, फॉरटिस हॉस्पिटल, मुलुन्द के अनुसार आम तौर पर ठंडे खाद्द पदार्थ यानि आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक पीने से खांसी और भी भयंकर रूप धारण करने लगता है। इसका कारण यह है कि ठंडे फूड्स खाने से श्वास प्रश्वास संबंधी क्षेत्र शुष्क हो जाते है और संक्रमण संवेदनशील स्थिति पैदा कर देते हैं जिससे खांसी के बढ़ जाने का खतरा बन जाता है। पढ़े-  हर्बल टी सर्दी-खाँसी से दिलाती है राहत

2. रात को ज्यादा खाने से बचे- जिनको पेट संबंधी बीमारी (gastroesophageal reflux disease) की समस्या है इससे खांसी के स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जिन लोगों को जर्ड की समस्या है उनका स्फिंगक्टर मसल्स में संकुचन और शिथिलकरण के प्रक्रिया का समन्वय बहुत खराब तरह से होता है। जिसके कारण पेट का एसिड फूड पाइप से फिर से वापस चला आता है, जिसके कारण खांसी बढ़ जाती है। इसलिए खाने और सोने के बीच दो घंटे का अंतराल होना चाहिए।

3. सोते समय सीधा होकर लेटने से बचें- सोने के पॉश्चर पर ध्यान देना खांसी के समय बहुत ज़रूरी होता है। पूरे दिन जो बलगम जमा होता है वह पीठ के बल सोने पर गले में जाकर खांसी को बढ़ाता है। इसलिए सोते वक्त बार-बार खांसने के जगह पर एक करवट में सोना चाहिए।

4. फ्राइड फूड खाने से बचें- जैसा कि सभी को पता है फ्राइड फूड्स में तेल होता है और तेल खांसी को बढ़ाते हैं। तेल में एलर्जी वाले घटक जैसे एक्रोलीन खांसी को बढ़ाने में करते हैं मदद।

5. धूम्रपान करने से बचें- ब्रोन्काइटिस जैसे खांसी के बीमारी में तो धूम्रपान विष का काम करता है। ये न सिर्फ स्थिति को खराब करता है वरन् कैंसर होने का खतरा भी बढ़ाता है।

6. कैफ़िनेटेड ब्रेवरेज़ लेने से बचें- एसिडिटी और जर्ड के कारण कैफ़ीन लेने से बचना चाहिए, जो स्थिति को और भी बदतर बना देते हैं। हो सकता है कुछ पल के लिए आराम मिल जायें लेकिन खाने की नलिका में एसिड जाने के कारण वह ढीला हो जाता है और खांसी बढ़ जाती है।

7. अत्यधिक मात्रा में काम न करें- बिना आराम किये ज्यादा काम करने पर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और स्थिति के बदतर होने की संभावना बढ़ जाती है।

यह खंड Benadryl® कफ़ सिरप द्वारा आप के लिए लाया गया है।

मूल स्रोत- 7 things you should avoid when you’re suffering from a cough

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

संदर्भ-