... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
आजकल देर रात सोना, असमय खाना, काम के दबाव में भूख मारने के लिए चाय या कॉफी ज्यादा पीने से कब्ज़की बीमारी आम हो गई है। बच्चों में तो कब्ज़ की समस्या आम ही होती है। कब्ज़ में बार-बार मल-त्याग होता है और मल-त्याग बहुत मुश्किल से होता है। जिनको कब्ज़ की बीमारी होती है वही इस कष्ट को समझ सकते हैं, लेकिन परेशान क्यों हो रहे हैं, आप घर पर ही इसका इलाज कर सकते हैं। पढ़े- कब्ज़ से राहत के लिए इस्तेमाल करें अरंडी का तेल
अक्सर दवाई के जगह पर घरेलू नुस्ख़े ज्यादा कामगार साबित होते हैं, जैसे- अंजीर। अंजीर में फाइबर प्रचुर मात्रा में होने के साथ-साथ पौष्टिक होने के कारण हजम करने में भी आसानी होती है।
अंजीर कब्ज़ में कैसे काम करता है?
अंजीर नैचुरल लैक्सिटव या विरेचक का काम करता है जो मल-त्याग की समस्या को दूर करके कब्ज़ से राहत दिलाने में मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल-
• 2 – 3 सूखे अंजीर एक गिलास दूध में थोड़ी देर तक उबालें। उसके बाद इस गर्म दूध को सोने के पहले लें।
• जो लोग कब्ज़ से परेशान रहते हैं वह जल्दी राहत पाने के लिए ताजा और पका अंजीर रोज खायें।
मूल स्रोत- Home remedy to treat constipation– figs or anjeer
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।