... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST
हल्दीएक ऐसा मसाला है जो हर भारतीय रसोईघर में खाना बनाते वक्त इस्तेमाल किया जाता है। ये न सिर्फ खाने में रंग और फ्लेवर लाता है बल्कि मधुमेह रोगियों के लिए अमृत के समान है। हल्दी में एन्टीऑक्सिडेंट और एन्टीसेप्टिक गुण होने के कारण ये बहुत सारे बीमारियों के इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी ब्लड शुगर लेवल को नैचरल तरीके से कम करता है। इसी गुणों के कारण हल्दी को नैचरल एन्टी-डाइबीटिक कम्पाउन्ड माना जाता है। पढ़े- करेला मधुमेह को करता है नियंत्रित
हल्दी कैसे काम करता है?
हल्दी में करकूमीन (curcumin) नाम का यौगिक होता है जो इंसुलिन के स्तर को संतुलित करने और मधुमेह- विरोधी दवाओं (anti-diabetic drugs) के प्रभावकारिता को बढ़ाने में मदद करता है। एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होने के नाते, हल्दी शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने के साथ-साथ शरीर में फ्री-रैडिकल्स के प्रभाव को रोकने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हल्दी को डायट में कैसे शामिल करेंगे
आम तौर पर हल्दी का इस्तेमाल सब्ज़ी, चावल, करी या दाल बनाने में होता है,इसके अलावा भी कुछ और तरीकों से भी हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
हल्दी दूध- एक गिलास उबलते दूध में आधा छोटा चम्मच हल्दी पावडर और पिसी हुई काली मिर्च डालें। इस दूध को दिन में दो बार सेवन करना न भूलें।
हल्दी चाय- चार कप उबलते हुए पानी में एक छोटा चम्मच हल्दी और एक चुटकी अदरक का पावडर डालकर दस मिनट तक कम आंच में उबालें और छानकर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा-ठंडा ही इस चाय को पियें।
रसम या सूप- उबलते पानी में कुछ सब्ज़ियों डालें और उसमें अन्य मसालों के साथ हल्दी डालकर पकायें। पकने के बाद इस सूप को गरमागरम ही पियें।
मूल स्रोत- Did you know turmeric can lower blood sugar levels?
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।