दिल को रखना है हेल्दी तो पियें क्रेनबेरी जूस

क्या आपने करौंदा का नाम सुना है?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 8:18 PM IST

एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए ज़रूरी है कि आपका दिल ठीक से काम करे। लेकिन, आजकल का लाइफस्टाइल ऐसा है कि दिल को सेहतमंद रखना आसान नहीं है। इन दिनों दिल को तरह-तरह की बीमारियों का शिकार होना पड़ता है।  पर अगर आप कोशिश करें तो इन बिमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले जरूरी ये है कि आप अपने डायट का ध्यान रखें और नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करें। वैसे तो विभिन्न तरह के अध्ययनों में विभिन्न तरह के फूड्स को डायट में शामिल करने की बात की जाती है, जैसे- फाइबर युक्त फूड्स, टमाटर, खजूर, पर्याप्त मात्रा में पानी आदि। लेकिन हाल में अमेरिका में क्रेनबेरी हेल्थ रिसर्च कॉन्फ्रेंस के अध्ययन में ये दावा किया गया है कि प्रतिदिन क्रेनबेरी जूस यानि करौंदे का रस पीने से दिल या हृदय को रोगों से सुरक्षित किया जा सकता है। पढ़े-  दिल को सेहतमंद रखने के 9 टिप्स

ये कैसे काम करता है-

क्रेनबेरी में फाइटोन्यूट्रिऐंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जो ब्लड-प्रेशर, ब्लड-शुगर लेवल और ब्लड लिपिड को कंट्रोल करने में बहुत मदद करते हैं। इसको पीने से पुरूषों की रक्त वाहिनियों या ब्लड वेसल्स का फंक्शन बेहतर तरीके से हो पाता है। शोधकर्ताओं ने 18-40 वर्ष की उम्र के दस स्वस्थ पुरुषों को लगभग दो कप मीठा करौंदे का रस दिया। करौंदे को पीसकर उसमेंथोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार किया गया। गाढ़े घोल में पॉलीफिनोल्स की मात्रा बढ़ी हुई पाई गई। पॉलिफिनोल से भरपूर सर्वाधिक गाढ़े रस से प्रकुंचक रक्तचाप में भी सुधार देखा गया। मेटियोज के मुताबिक, ‘हमारा शोध संवहनी और दिल की सेहत के लिए करौंदे के पॉलिफिनोल्स से मिलने वाले लाभ को समझने के लिए आधार प्रदान करेगा। दो कप करौंदे का रस पीने पर दिल से जुड़ी संवहिनी में रक्त प्रवाह की गति में सुधार देखा गया।'

नोट: क्रेनबेरी का जूस मीठा होना चाहिए।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source