वर्ल्ड हेल्थ डे: भोजन संदूषण (food contamination) होने के पाँच कारणों के बारे में जानें

भोजन संदूषण (food contamination ) के आम कारणों के बारे में जानें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

इस साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जा रहा है और इसका थीम है- खाद्द सुरक्षा।

अगर आप यह सोचते हैं कि गंदे या अस्वास्थ्यकर (unhygienic) जगह में पाया जाने वाला खाना ही सिर्फ अनहेल्दी या विषाक्त होता है तो आपका यह सोचना गलत है। अगर आप साफ-सुथरे तरीके से खाना बनाने का तरीका या सही तरह से रखने के तरीके के बारे में नहीं जानते हैं तो भोजन के संदूषित होने के खतरे की घंटी बज सकती है। कहने का मतलब यह है कि खाना कई तरीकों से विषाक्त या संदूषित हो सकते हैं-

स्वच्छता और साफ-सफाई की कमी से- खाना तैयार करते समय या खाना को रखते समय ही ज़्यादातर समय खाना संदूषित हो जाते हैं। मांस, सब्जी, और फलों के द्वारा जीवाणु आसानी से दूसरे खाद्द पदार्थों में फैल जाते हैं। इसलिए इन चीजों के साथ काम करने के पहले और बाद में हाथ धोना न भूलें। यहाँ कुछ ऐसे गलतियों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें लोग अक्सर करते हैं-

• शौचालय से आने के बाद, कचरे के डब्बे को हाथ लगाने के बाद, गंदे चीजों को छूने के बाद या कच्चे मांस के साथ काम करने के बाद लोग हाथ को अच्छी तरह से धोना भूल जाते हैं।

• अगर आप हेपेटाइटिस ए की तरह किसी भी वायरल संक्रमण से ग्रस्त हैं, त्वचा पर किसी तरह का इन्फेक्शन या संक्रमण है या खुले घावों हैं तो खाना को बिना हाथ धोयें न छूएं।

• गंदे संदूषित जगह को छूनें से या दस्ताना पहनें या बिना पहनें हाथ में खाँसकर भोजन को छूने से भी संदूषण फैलता है।

जीवाणुओं के एक जगह से दूसरे जगह पर फैलने से (cross contamination)- क्रॉस कॉन्टामिनेशन का मतलब यह है कि जीवाणुओं के एक जगह से दूसरे जगह, लोगों में या चीजों में जाने से भी संदूषण फैलता है। इस तरह के संदूषण भोजन से पैदा हुई बीमारी के कारण होता है जो बाद में गंभीर बीमारी का कारण बन जाता है। यहाँ संदूषण को रोकने के कुछ आसान टिप्स इस प्रकार हैं-

• हमेशा कच्चे सब्जियों, फल और मांस, मछली, अंडा को रखने और काटने के लिए अलग प्लेट, चाकू और कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें।

• कच्चे खाद्द पदार्थों और पकायें हुए भोजन को हमेशा अलग-अलग जगह पर रखें।

• कटिंग बोर्ड को गर्म पानी से धोकर ही रखें।

सही तापमान में खाना नहीं पकाने से- भोजन के जीवाणु मुक्त करने के लिए ज़रूरी होता है सही तापमान में पूरी तरह से पकाना। इससे भोजन संदूषण के संभावना को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। गरमागरम और ताजा खाना ही खाना चाहिए, कभी भी बासी भोजन नहीं करना चाहिए।

सही तरह से भोजन को संरक्षित नहीं करने से- कुछ फल और सब्जियों को छोड़कर और सभी प्रकार के खाद्द पदार्थों को फ़्रिज में रखना ज़रूरी होता है क्योंकि इससे उनके संदूषित होने का खतरा कम हो जाता है। हमेशा शाकाहरी और मांसाहारी खाद्द पदार्थों को अलग रखें ताकि भोजन संदूषण न हों।

खाने के कुछ देर पहले खाना को गर्म करके बाकी बचे खाना को तुरन्त फ़्रिज में रख दें।

साफ-सुथरे किचन की ज़रूरत- जिस तरह फ़्रिज को हफ़्ते में एक बार साफ करना ज़रूरी होता है उसी तरह किचन को हफ़्ते में एक बार नहीं रोजाना साफ करना ज़रूरी होता है। पढ़े- वर्ल्ड हेल्थ डे- खाद्द सुरक्षा के मामले में सरकार की पहल

किचन को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए किचन में चिंटी, तिलचट्टा, छिपकली, और चुहों का राज न हो क्योंकि यह भी भोजन संदूषण के प्रमुख कारणों में एक है।

चित्र स्रोत:  Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source