एसिडिटी के लिए रामबाण इलाज है तुलसी का पत्ता

क्या दवा खाने पर भी आपको एसिडिटी से राहत नहीं मिल रहा है? ट्राइ करें यह घरेलू उपाय।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST

क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे देश में हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा क्यों लगाया जाता है? तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसके अनगिनत सौन्दर्य और स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं। पुराने जमाने से लेकर आजतक तुलसी का इस्तेमाल अनेक प्रकार के औषधि बनाने में किया जाता रहा है।  वैसे तो तुलसी का काढ़ा सर्दी- खाँसी, बुखार, सिर दर्द के इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

इन सब के अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आजकल लोग तनाव के कारण इतना उल्टा-पुल्टा खा लेते हैं कि एसिडिटी होनी लाज़मी हो जाता है। एसिडिटी का दुष्प्रभाव आपके सेहत पर पड़ने के साथ-साथ आपके त्वचा पर भी पड़ता है। कुछ लोग तो एसिडिटी के लिए इतना दवा लेते रहते हैं कि बाद में वह जल्दी काम भी नहीं कर पाती है। तो क्यों न बार-बार दवा लेने के बजाय नैचरल तरीके को अपनायें जिससे आप आसानी से घर पर ही इसका इलाज कर पायें। पढ़े-  एसिडिटी से कुदरती तरीके से छुटकारा दिलाती है अजवाइन

आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल ने एसिडिटी से राहत दिलाने वाली एक बहुत ही नैचरल तरीके के बारे में बताया है। आपको इसके लिए घर से बाहर भी जाना नहीं पड़ेगा और रूपया खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ अपने पैरों को आँगन या बैलकॉनी तक ले जाने की ज़रूरत है।  समझ नहीं पाये, तुलसी का पत्ता एसिडिटी का राहत दिलाता है, वह भी बिना किसी साइड-इफेक्ट के।

कैसे करती है काम तुलसी-

तुलसी शरीर से टॉक्सिन्स को दूर करके एसिडिटी से जल्दी राहत दिलाता है।

कैसे करें इसका सेवन-

रोज सुबह नियमित रूप से एक गिलास गुनगुने गर्म पानी के साथ 2-3 तुलसी का पत्ता चबाकर खाने से गैस या एसिडिटी से राहत मिलती है।

चित्र स्रोत : Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source