थकी आँखों को रिलैक्स करने के 5 आसान उपाय

आँखों की थकान दूर करें मिनटों में!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:42 PM IST

Read this in English.

आजकल देर तक ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करने या मोबाइल फोन और टैबलेट पर घंटों बिज़ी रहने का सबसे ज्यादा असर आँखों को पड़ता है। इन सबके कारण आँखों पर बहुत स्ट्रेंथ पड़ता है जिसके कारण आँखों में दर्द, सूजन, सिर दर्द, खुजली, आँखों में पानी आना, कम दिखना आदि समस्याएं होने लगती है। इसके लिए बहुत सारी दवाएं तो मार्केट में उपलब्ध ही हैं लेकिन इन सबकों ट्राई करने के लिए पहले क्यों न कुछ घरेलू उपायों को ट्राई करें जिससे आँखों की थकान भी दूर हो जाये और रिलैक्स महसूस करें-

मसाज़-दिन में दो से तीन बार धीरे-धीरे 20 सेकंड के लिए अपनी पलकों और अपनी उंगलियों के साथ भौंहों के आसपास मसाज़ करें। ऐसा करने से न सिर्फ आँखों के मसल्स रिलैक्स होंगे वरन् रक्त का संचालन भी बेहतर तरीके से होने लगेगा। पढ़े- बेकिंग सोडा आँखों को स्वस्थ रखने में करता है मदद

पामिंग- ये योग का ही एक तरीका है। अपने हथेलियों को रगड़ें, इससे वे गर्म हो जायेंगे, फिर उनको अपने आँखों पर दो-तीन मिनट के लिए रखें, इससे आँखों के मसल्स को आराम मिलता है और रोशनी मिलती है।

ठंडा दूध- आँखों की थकान दूर करने और उन्हें रिलैक्स करने के लिए ठंडे दूध में रूई के फाहों को भिगोकर चार-पाँच मिनट तक आँखों पर रखें इससे आँखों को तुरन्त आराम मिलता है। अगर आप ऑफिस में हैं तो ठंडे दूध के जगह पर पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कोल्ड कॉप्रेस करने से रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती है और थकान के कारण जो सूजन नजर आती है उससे आराम मिलता है।

खीरा- सलून में फेस पैक लगाने के बाद आँखों को कूलींग इफेक्ट देने के लिए खीरे का इस्तेमाल किया जाता है। खीरा का एन्ट्रिजेंट गुण थके आँखों को आराम पहुँचाता है। तीन-चार मिनट तक खीरे के स्लाइस को आँखों पर रखें इससे आँखों की थकान दूर हो जायेगी। पढ़े-  मायोपिया यानी दूर का न दिखने पर अपनाएं ये 5 उपचार

गुलाब जल- नैचुरल तरीके से आँखों को रिफ्रेश करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका एन्टी-इफ्लैमटोरी और एन्ट्रीजेंट गुण थके आँखों को आराम पहुँचाता है। गुलाब जल में रूई को भिगोकर चार-पाँच मिनट तक आँखों पर रखें।

मूल स्रोत: Quick, simple remedies to relax your tired eyes

अनुवादक - Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source