... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read in English
चाय हम सबकी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा है। सुबह-सुबह एक कप गर्मागर्म चाय पीकर हम अपना दिन शुरू करना पसंद करते हैं।हालांकि हमेशा एक जैसी चाय पीने से बोरियत भी महसूस हो सकती है। ऐसे में आप लौंग की चाय ट्राई कर सकते हैं। लौंग एक ऐसी चीज़ है जो हर किसी के किचन की मसालेदानी में पाई जाती है। ये आपकी चाय में न सिर्फ एक स्पेशल और ताज़ा टेस्ट लाएगी बल्कि लौंग की चाय पीने से आपकी सेहत को भी फायदे पहुंचेंगे। (इसे भी पढ़ें, बिना किसी साइड इफेक्ट जिनसेंग हर्ब से घटाएं अपना वज़न!)
1) दांत और मसूड़े दर्द में फायदा
लौंग में सूजन दूर करने वाले (anti-inflammatory) तत्व मौजूद होते हैं जो मसूड़ों की सूजन में राहत पहुंचाते हैं। इसलिए अगर आपके मसूड़ों और दांतों में दर्द है तो लौंग की चाय पियें। लौंग आपके मुंह से बैक्टीरिया दूर कर देगी, और इससे आपके दांतों व मसूड़ों का दर्द भी दूर हो जाएगा।
2) साइनस में राहत
क्या आपको साइनस की समस्या है? आप सुबह एक कप गर्म लौंग की चाय पियें और फिर देखिये कि आपकी इस समस्या में कितनी राहत मिलती है। लौंग में मौजूद इजेनॉल (eugenol) के कारण लौंग बलगम हटाता है और गर्माहट देता है। जिससे कि साइनस से पीड़ित व्यक्ति को राहत मिलती है।
3) बुखार कम करना
लौंग की चाय में उच्च मात्रा मैग्नीशियम, विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है। इसमें सूजन दूर करने वाले और बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने वाले तत्व भी होते हैं। लौंग में ऐसे गुण भी होते हैं जो बुख़ार कम कर देते हैं और इम्यूनिटी स्तर बढ़ा देते हैं।
4) पाचन क्रिया आसान
दोपहर या और रात को खाना खाने से पहले एक कप लौंग की चाय पियें। ऐसा करने से आपका रक्त संचरण और सलाइवा बनना बढ़ जाएगा, जिससे कि खाना आसानी से पच जाएगा। इसके अलावा, लौंग से एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाती हैं और पेट दर्द कम हो जाता है। (इसे भी पढ़ें, जौ के पानी (barley water) से अपने पेट की चर्बी करें कम)
5) आंतों के परजीवी नष्ट होते हैं
लौंग की चाय का इस्तेमाल पुराने ज़माने से आंतों के कीड़े यानी परजीवी मारने के के लिए किया जाता है। लौंग में मौजूद एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व आंतों के परजीवी साफ कर देते हैं, जिससे कि पेट में दर्द और अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। (इसे पढ़ें, पीरियड्स का दर्द करे बेहाल तो अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय)
6) प्राकृतिक सेनेटाइज़र
ये बात कम ही लोग जानते हैं कि ठंडी लौंग की चाय एक शानदार हैंड सेनेटाइज़र के रूप में काम करती है। बस आपको हाथ में थोड़ी सी लौंग चाय लेकर उससे दोनों हाथ साफ करने हैं। इससे जो घर्षण पैदा होगा उससे हाथ के बैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे। और ये नेचुरल है, इसलिए इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगे।
7) त्वचा के इंफेक्शन में राहत
लौंग में एंटीसेप्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिस वजह से लौंग की चाय से बहुत सारे त्वचा के इंफेक्शन ठीक हो जाते हैं। लौंग की चाय पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। आप इस चाय को घाव या फंगल इंफेक्शन पर भी लगा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें - सिर्फ एक ग्लास ठंडा दूध बनाए आपको स्वस्थ और सुंदर! जानें कैसे
लौंग की चाय बनाने की विधि
मूल स्रोत - 7 interesting reasons to try clove tea!
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock.com
संदर्भ
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।