hamburger icon
A
Read in English

राज़मा खाकर डाइबीटिज को करें कंट्रोल में

मधुमेह रोगियों के लिए एक खुशखबरी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

Read this in English.

अगर हाल ही में आपको डाइबीटिज हुआ है और डॉक्टर ने खाने में बहुत तरह की मनाही कर दी है जिसमें आपके कुछ मनपसंद व्यंजन भी हैं।  इसके लिए निराश होने की ज़रूरत नहीं है,अगर आप राज़मा खाना पसंद करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आहार विशेषज्ञ नेहा चांदना का कहना है कि किडनी बीन्स यानि राज़मा खाकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। पढ़े- करेला मधुमेह को करता है नियंत्रित

Rajma

डाइबीटिज रोगियों के लिए यह क्यों अच्छा होता है?

• रेड किडनी बीन्स में ग्लिसेमिक इन्डेक्स कम होता है और ऐसे खाद्द हेल्दी, मिनरल, विटामिन और फाइबर युक्त होते हैं। लेकिन इसका मतलब नहीं है कि ये पूरी तरह से ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को कंट्रोल में कर लेते हैं।

• असल में रेड किडनी बीन्स में कम प्रोटीन, अच्छे क्वालिटी का कार्बोहाइड्रेड और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो मधुमेह या डाइबीटिज रोगियों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

• इसके अलावा इसमें दो तरह के एमिनो एसिड होते हैं, जैसे- आरजनीन (arginine) और लूसीन (leucine) जो इन्सुलीन लेवल को कंट्रोल करते हैं।

• इसमें एन्टी-ऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होने के कारण हाई ब्लड शुगर के कारण शरीर के ऑक्सिडेटिव गुणों को जो हानि होती है, उसको सुरक्षित करता है। आहार विशेषज्ञ प्रेमा कोडिकल का मानना है कि एन्टी-ऑक्सिडेंट मधुमेह रोगी के रक्त में से इन्सुलीन को सोख लेता है।

• इसमें फैट लो होता है और मधुमेह रोगी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

मूल स्रोत: Now control diabetes with your favourite home-cooked rajma or kidney beans!

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।