... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Read this in English.
आम तौर पर लोग सर्दी-खांसी होने पर हल्दी दूध लेते हैं लेकिन इसके अलावा भी इसके अनेक अनजाने फायदे हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। और सबसे बड़ी बात यह है कि हल्दी दूध में दूध और हल्दी दोनों के फायदे एक साथ मिले हुए होते हैं। चलिये जानते हैं इसके और फायदों के बारे में-
1. सर्दी-खांसी से दिलाये राहत- सर्दी-खांसी और गले के खराश से निजाद दिलाने में हल्दी-दूध बहुत ही असरदार रूप में काम करता है। हल्दी का एन्टीसेप्टिक और एस्ट्रिनजेंट गुण दूध के साथ मिलकर ड्राइ कफ़ संबंधी श्वास समस्याओं से बहुत जल्दी आराम दिलाता है।
2. सिरदर्द से दिलाये राहत- हल्दी दूध नैचुरल एस्पिरीन का काम करता है, क्योंकि इसमें एन्टीऑक्सिडेंट होने के साथ-साथ ज़रूरी पौष्टिकता प्रचुर मात्रा में होते हैं जो सिर दर्द और शरीर के दर्द से जल्दी आराम दिलाता है। अगली बार जब आपको सिर दर्द हो दवा लेन के जगह पर हल्दी दूध पियें इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।
3. हेपैटाइटिस के संभावना को करे कम- हल्दी दूध में करकुमीन होने के कारण एन्टीवायरल का काम करता है जो शरीर में वायरस को बढ़ने से रोकता है। ये शरीर के इम्युनिटी को बढ़ाकर वायरस इन्फेक्शन के एटैक से लीवर की रक्षा करता है।
4. अच्छी नींद आने में करे मदद – क्या आपको अच्छी नींद नहीं आती है? अगर ऐसा है तो सोने के एक घंटा पहले एक गिलास हल्दी दूध पियें। दूध में जो सेराटॉनीन और मेलाटॉनीन होता है वह हल्दी के पौष्टिकता के साथ मिलकर स्ट्रेस को कम करके अच्छी नींद आने में मदद करता है।
5. अर्थराइटिस में मददगार- आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हल्दी दूध का एन्टी-इन्फ्लैमटोरी गुण जोड़ों को मजबूती प्रदान कर सूजन को कम करता है। हल्दी दूध के सेवन से जोड़ो में लचीलापन आने लगता है जिससे दर्द कम होता है। पढ़े- जोड़ों के दर्द का निराला इलाज- अरंडी का तेल (castor oil)
6. ब्लड को करें प्यूरीफाई- हल्दी का गुण ब्लड को शुद्ध करने के साथ-साथ दूध का गुण ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
7. पीरियड के क्रैम्प से दिलाये राहत- पीरियड होने के पहले के एक-दो दिन के क्रैम्प और पीरियड के देर से होने के समस्या से निजात दिलाता है। हल्दी दूध के एन्टीस्पैस्मोडिक इफेक्ट के कारण दर्द कुछ हद तक कम होता है।
हल्दी दूध बनाने की विधि
• एक गिलास दूध में एक चुटकी हल्दी पावडर डालें।
• अब दस-पंद्रह मिनट तक कम आंच पर उबालें।
• स्वाद के लिए काली मिर्च का पावडर उबलने के समय डालें।
• कुछ देर के बाद गुनगुना गर्म अवस्था में इसको पियें।
अरे, सोच क्यों रहे हैं, एक गिलास हल्दी दूध आपको बना सकता है सेहतमंद।
मूल स्रोत- 7 reasons to start drinking turmeric milk or haldi doodh
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।