... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
अगर आप यह सोचते हैं कि सिर्फ अत्यधिक मात्रा में शराब या अल्कोहल पीने से लीवर खराब होता है तो आपका सोचना गलत है। आपकी बूरी आदतों का असर भी लीवर पर पड़ता है, जैसे- जंक फूड का सेवन, धूम्रपान, काम का तनाव और अपना इलाज खुद करना आदि। प्रकृति की कुछ चीजें इन दुष्प्रभावों से बचाने और लीवर को सुरक्षित रखने में सहायता करते हैं। उनमें एक नाम कड़ी पत्ता का आता है। पढ़े- मधुमेह से राहत पाने के लिए कड़ी पत्ता को अपने आहार (डाइट) में शामिल कीजिए
कड़ी पत्ता कैसे काम करता है?
कड़ी पत्ता में कैमफेरॉल (kaempferol) नाम का प्रभावकारी एन्टीऑक्सिडेंट होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxic) को निकालकर लीवर को स्वस्थ रखता है। कड़ी पत्ता में जो विटामिन ए और विटामिन सी होता है वह लीवर को क्षति होने से बचाता है और शरीर से पित्त को निकालता है।
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
अपने डायट में कड़ी पत्ता को शामिल करें। आप हफ़्ते में एक बार कड़ी पत्ता का जूस बनाकर पीयें। इस काढ़े को बनाने का तरीका-
• एक गिलास में एक छोटा चम्मच पिघला हुआ घी और एक कप कड़ी पत्ता का जूस लें। अच्छी तरह से घोल लें।
• उसके बाद उसमें एक छोटा चम्मच चीनी और एक चुटकी काली मिर्च का पावडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर काढ़े को बनायें।
• कम आंच पर एक मिनट तक इस मिश्रण को पकायें।
• मिश्रण तैयार हो जाने के बाद गुनगुना गर्म ही पीयें।
संदर्भ-
मूल स्रोत- Kadi patta juice for a healthy liver
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।