hamburger icon
A
Read in English

बार-बार अपनी उंगलियां चटकाने वाले इसे जरूर पढ़ें

अगर आप भी बार-बार अपनी उंगलियां चटकाते हैं, तो होशियार हो जाएं

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो नादानी में ऐसे काम कर बैठते हैं, जिसके नुकसान या फायदे के बारे में उन्हें नहीं पता होता है। अपने हाथों की उंगलियां चटकाना भी उन्ही में से एक है। वास्तव में कुछ लोग हर थोड़ी देर बाद जोर-जोर से अपनी उंगलियां चटकाते रहते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या ऐसा करना सही है या गलत? क्या वास्तव में ऐसा करने से आपकी उंगलियों को आराम मिलता है या उन्हें नुकसान होता है। इस बारे में ओर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर समरजीत चक्रवर्ती आपको सारी जानकारी दे रहे हैं। पढ़ें- जोड़ों के दर्द का निराला इलाज- अरंडी का तेल

क्या ये गन्दी आदत है?

डॉक्टर के अनुसार, ऐसा करना न तो अच्छा है और न ही बुरा। वास्तव में लंबे समय तक उंगलियां चटकाने से आपको बुखार, जोड़ों में दर्द जैसी या अन्य तरह की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि कई अध्ययनों में ये दावा किया गया है कि ऐसा करना जोड़ों के लिए हानिकारक है। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई पर्याप्त सबूत नहीं है।

क्या उंगलियां चटकाने से आराम मिलता है? 

उंगलियां चटकाने से जोड़ों के आसपास की मसल्स को आराम मिलता है। लोग इसलिए ही उंगलियां चटकाते हैं क्योंकि ऐसा करने से उन्हें आराम मिलता है। सही मायने में यही इसका वैज्ञानिक तर्क भी है।

उंगलियां चटकाना और जोड़ों के दर्द के बीच कोई संबंध है?

जोड़ों के दर्द से इसका कोई संबंध नहीं है और न ही ये हड्डियों में किसी भी कमजोरी का कारण बनता है। लेकिन कई मामलों में इससे जोड़ मुलायल बन सकते हैं और ये हाइपर-मोबाइल कारण बन सकता है। उदहारण के लिए- क्लासिकल एरा के मशहूर वायलिन वादक और कंपोजर निकोलो पगानिनी मारफन सिंड्रोम (हाइपर-मोबाइल जॉइंट) से पीड़ित थे। उनकी उंगलियां लंबी थी और वो अपने हाइपर-मोबाइल जॉइंट की वजह उस समय के दौरान बहुत ही आसानी से वायलिन बजाते थे। शायद ही आज भी कोई उस तरह बजा पाए। वायलिन पर उनकी उंगलियां अद्भुत तरीके से काम करती थी, जो सभी वायलिन बजाने वालों के लिए प्रेरणा है।

क्या इससे हड्डियों का आकार प्रभावित हो सकता है?

नहीं।

क्या ये एक जेनेटिक्स समस्या है?

ऐसा नहीं है। ये कोई भी कर सकता है।

क्या कलाई या कोहनी चटकाना समस्या का कारण है?

ऐसा नहीं है। लोग अपने जोड़ों को चटकाकर बेहतर महसूस करते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock