hamburger icon
A
Read in English

इस घरेलू नुस्ख़े से दूर करें गले की खराश

जब गले में हो खराश तब दिलाये आराम।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST

Read this in English.

ये सच है कि हमारे हर प्रॉबल्म का कुछ न कुछ घरेलू इलाज माँ, नानी या दादी के पास होता ही है। उनके ये छोटे-छोटे से घरेलू नुस्ख़े बहुत काम आते हैं जब बार-बार दवाईयां खाने या डॉक्टर के पास बार-बार जाने से हम बचना चाहते हैं। मौसम का बदलना हो या तापमान का बार-बार उतार-चढ़ाव सर्दी-खांसी, गले में खिचखिच होना तो लाजमी हो जाता है। और आजकल तो एसी में काम करने से यह प्रॉब्लम कॉमन हो गया है। पढ़े-  गले की खराश का करें चुटकियों में इलाज

उस वक्त काम आते हैं ये नुस्ख़ें। मुझे याद है बचपन में माँ के इस मैजिकल दवा से मुझे बहुत आराम मिलता था। आज भी मैं सर्दी-खांसी होने पर यही दवा लेती हूँ। चलिये आपके साथ इस मैजिकल दवा को शेयर करती हूँ-

सामग्री

जीरा- 1 बड़ा चम्मच

काली मिर्च- 1 बड़ा चम्मच

लौंग- 4

अदरक- 3″ टुकड़ों में कटे हुए

विधि

• पहले अदरक को पीस लें।

• उसके बाद जीरा, लौंग और काली मिर्च को पीसकर पावडर बना लें और उसमें पीसा हुआ अदरक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• एक गिलास पानी एक पैन में डालें और उसमें इस मिश्रण को डालकर तब तक उबालें जब तक कि वह पानी में अच्छी तरह से घुल न जाये।

• उसके बाद मिश्रण को छान लें। उसमें लगभग आधा छोटा चम्मच घी डालें जिससे कि वह गले से आसानी से उतर जाये।

• दिन में तीन बार आधा गिलास इसका सेवन करने से बहुत जल्द लक्षणों से आराम मिल जाता है।

• इस मिश्रण को आप बनाकर फ्रिज में भी रख सकते हैं, सिर्फ इस्तेमाल के पहले थोड़ा गर्म लें।

इसके अलावा आप हल्दी दूध भी बनाकर पी सकते हैं, जो खांसी और गले के खिचखिच के प्रॉबल्म में बहुत मदद करता है।

टिप- याद रहे ये घरेलू नुस्ख़ा हैं, इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। या सेवन करने के बाद भी अगर आराम नहीं मिल रहा है तो तुरन्त डॉक्टर से पास जायें।

मूल स्रोत:  A quick home remedy for all your throat problems

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।