... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सोआ- सोआ फ्री-रैडिकल्स को नष्ट करके शरीर के प्रतिरोधी क्षमता (immunity system) को उन्नत करता है जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है। आप सोआ का इस्तेमाल सलाद, सब्ज़ी बनाकर कर सकते हैं।
Read this in English.
डाइबीटिक के लिए यह सोचना मुश्किल हो जाता है कि क्या खायें और क्या न खायें। बेस्वाद खाना खाकर वे बोर हो जाते हैं और खाने के बारे में सोचते ही उनका मन टूट जाता है। लेकिन नेचर ने कुछ ऐसे भी फूड्स दिये हैं जो खाने में अलग ही फ्लेवर ला देते हैं और डाइबीटिज़ को कंट्रोल भी करते हैं। भारत में प्रायः हर घर में सोआ किसी न किसी तरह बनाया ही जाता है। सोआ मछली, अंडा, मशरूम किसी भी चीज में डालें अलग ही स्वाद आ जाता है। पढ़े- डाइबीटिज टाइप 2 से लड़ने में पौष्टिक नाश्ता करता है मदद
सोआ में ऐसा हैं क्या?
अध्ययन के अनुसार टाइप- 2 डाइबीटिज़ रोगी के लिए फायदेमंद होता है। यह इन्सूलीन के फ्लक्चूऐशन को नियंत्रित करने के साथ-साथ ब्लड-शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही ये थाइरॉयड को कंट्रोल करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बढ़ाता है। पढ़े- राजमा से करें वज़न कम और डायबिटीज़ कंट्रोल, जानिये इसके सभी 5 फायदे
सोआ का कैसे इस्तेमाल करें
• भारत में अक्सर सोआ का करी बनाया जाता है, जैसे- प्याज़, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च के साथ राई और जीरा का तड़का लगाकर करी को बनाया जाता है।
• सोआ का जूस भी बनाकर पी सकते हैं। सोआ के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर ब्लेंडर में पीस लें और उसमें नींबू और एक चुटकी काला नमक डालकर सुबह या रात को ले सकते हैं।
• सोआ को आप आटा के साथ गूंदकर भी परांठा भी बना सकते हैं।
• सूप, सलाद, अचार या करी भी सोआ डालकर बना सकते हैं।
• सोआ का बीज का इस्तेमाल तड़का डालकर भी बना सकते हैं।
• आप सोआ का पाउडर बनाकर दाल या करी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर टाइप- 2 डाइबीटिज़ के रोगी नहीं भी हैं तो ब्लड-शुगर लेवल को कम करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
मूल स्रोत: Fight diabetes with food – eat dill leaves and its seeds too!
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।