hamburger icon
A
Read in English

हाई ब्लड-प्रेशर को कम करने का निराला घरेलू उपाय

क्या आपको पता है बीटरूट या चुकंदर से ब्लड-प्रेशर को कम किया जा सकता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

Read this in English.

हम हमेशा यह सुनते रहते हैं कि निरोग और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपने डायट में सब्ज़ियों को शामिल करें। लेकिन क्या आपको पता है कि बीटरूटया चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर के समस्या को कुछ हद तक कंट्रोल में किया जा सकता है। हाँ, गुलाबी जड़ के बहुत स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे हैं, अगर गर्भवती महिलायें इसका सेवन करती हैं तो वह अपने साथ शिशु को भी स्वस्थ रख पायेंगी। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ आस्टिओपरोसिस (osteoporosis) होने के संभावना को कम करता है।

चलिये जानते हैं कि कैसे ये काम करता है:

ब्रिटिश हर्ट फाउन्डेशन के अनुसार खाने वाले सब्ज़ियों में नाइट्रेट्स (nitrates) होते हैं जो ब्लड-प्रेशर को कम करने में सहायता करते हैं। 2010 में क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी ने इसी सिद्धांत को प्रमाणित किया। बीटरूट नाइट्रेट्स के प्रमुख स्रोतों में एक है, इसको खाने से ये नाइट्राइट (nitrites) और नाइट्रिक ऑक्साइड (nitric oxides) गैस में बदल जाता है। ये दोनों घटक धमनियों को बड़ा करने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। अनुसंधान के अनुसार 500 ग्राम बीटरूट खाने छह घंटे में ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।

इसका इस्तेमाल कैसे करें-

• बीटरूट को आम तौर पर सलाद में खाया जाता है। इसको नरम करने के लिए आप प्रेशर कूकर में डालकर हल्का उबाल लें।

• अगर उबालकर सलाद में खाना अच्छा नहीं लगता है तो जूस बनाकर पी सकते हैं। बीटरूट को टुकड़ों में काटकर ग्रेट कर लें। ब्लेंडर में इसको डालकर जूस बना लें। इसमें एक चुटकी नमक मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पी सकते है। पढ़े- समर ड्रिंक रेसिपी- बीटरूट छाछ

मूल स्रोत: How beetroot can help reduce high BP or hypertension

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।