... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
कभी-कभी रात को पार्टी में ज्यादा मसालेदार खाना खा लेने से एसिडिटी के कारण उल्टी जैसा महसूस होने लगता है और उसी कारण नींद भी नहीं आती है। इसके लिए दवा लेने की ज़रूरत नहीं है, सिर्फ उठकर किचन तक जाइए और इस नैचरल मिक्सचर को बनाकर खाइए। कुछ ही मिनटों में यह मिक्सचर पेट को शांत करने के साथ-साथ मतली की इच्छा से भी राहत दिलायेगा।
शहद, तुलसी और अदरक का मिश्रण
डॉ. स्वाती दबे, एक्स-सिनियर डाइटिशियन एण्ड न्यूट्रिशनिस्ट शालबी हॉस्पीटल, अहमदाबाद का कहना है कि शहद, तुलसी और अदरक का मिश्रण उल्टी या मतली की इच्छा को नैचरल तरीके से राहत दिलाने में सहायता करता है। अदरक के कारण मुँह से सैलाइवा या लार निकलता है जिससे खाना हजम हो जाता है। तुलसी डाइजेस्टिव एन्जाइम्स का उत्पादन करता है और शहद पाचन तंत्र के दिवार को आराम या शांत करके एसिडिटी को कम करने के साथ-साथ उल्टी की इच्छा को भी कम करता है।
कैसे इसको बनायें?
• 1 इंच मध्यम आकार के अदरक के टुकड़े के साथ 5 – 6 तुलसी के पत्ते को धोकर ओखल और मूसल में क्रश करके पेस्ट बना लें।
• अब इस पेस्ट में शहद डालकर अच्छी तरह से इस पेस्ट को बना लें। जब भी मतली की इच्छा हो इसको खायें।
• इस पेस्ट को आप प्रेगनेन्सी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस के समय भी खाली पेट ले सकते हैं।
• यहाँ तक कि यह मिश्रण बच्चों के लिए भी सुरक्षित होता है, कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।
• सिर्फ एक बात का ध्यान रखें कि इसको ताजा बनाकर ही लें।
नोट- यह घरेलू नुस्ख़ा है, इसको लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।
मूल स्रोत- This tulsi natural mix for nausea and indigestion works!
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।