... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:33 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
सॉ पाल्मेटो (Saw Palmetto) एक प्रकार का छोटा ताड़ यानि खजूर के पेड़ जैसा पौधा होता है। इसे चोक्टो (Choctaw) और बौना खजूर पेड़ (Dwarf Palm plant) भी कहते हैं। इस पौधे के फलों का परंपरागत रूप से अमेरिकी भारतीयों द्वारा पुरुष मूत्र (male urinary) और प्रजनन प्रणाली (reproductive systems) की समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पढ़ें: कटहल के ये 11 बड़े फायदे आपको कर देंगे हैरान
सक्रिय तत्व
सॉ पाल्मेटो में स्टिगमस्टरोल (stigmasterol), बीटा सिस्ट्रोल (beta sitosterol) और कैम्पसट्रोल (campesterol) जैसे फायटोस्टरोल
(phytosterols) होते हैं। इसके अलावा इसमें फैटी एसिड, शुगर और फ्लेवोनोइड्स (flavonoids) भी शामिल होते हैं।
स्वास्थ्य लाभ
कई अध्ययनों से ये साबित होता है कि इस जड़ी बूटी का प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया के खिलाफ प्रभावी असर पड़ता है। इससे बालों के विकास को बढ़ावा और बालों के झड़ने को रोकने में भी मदद मिलती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
सॉ पाल्मेटो का रस और तेल बाज़ार में उपलब्ध हो जाता है और इसका चिकित्सक की सलाह पर ही इस्तेमाल करें।
साइड इफ़ेक्ट
हार्मोनल कान्सन्ट्रैशन (hormonal concentrations) पर इसके प्रभाव के कारण 12 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और नर्सिंग माताओं को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा देखा गया है कि सॉ पाल्मेटो खाने से कुछ लोगों को पाचन समस्याओं और आंतरिक रक्तस्राव जैसी समस्या हो सकती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: Wilt T, Ishani A, Mac Donald R. Serenoarepens for benign prostatichyperplasia. Cochrane Database Syst Rev. 2002;(3):CD001423. Review. Update in:Cochrane Database Syst Rev. 2009;(2):. PubMed PMID: 12137626.