hamburger icon
A
Read in English

मासिक धर्म के दर्द का घरेलू उपचार

महीने से हैं परेशान? अदरक ट्राइ किया?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

महिने के उन दिनों के दर्द से हर नारी परेशान हैं और वे इस दर्द को कम करने या छुटकारा पाने के लिए कुछ न कुछ दवाई लेती रहती हैं। क्यों न इस दर्द को कम करने के लिए दवाई लेने के जगह पर घरेलू उपायों का सहारा लें, जो दवाई लेने से ज़्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि इसका उपचार आपके किचन में ही मौजुद है। अदरक एक ऐसा प्राकृतिक उपचार है जिसको मासिक धर्म के शुरू होने के समय खाने से लाभ मिलता है। पढ़े- 60 सेकेंड में दाँत दर्द कैसे करें दूर

मासिक धर्म के दौरान के दर्द को अदरक कैसे कम करता है

मासिक धर्म के दौरान शरीर से कुछ ऐसे हार्मोन निकलते हैं जो दर्द का कारण बन जाते हैं। अदरक में जिंजरोल्स (Gingerols) नाम का एन्टीइन्फ्लैमटोरी गुण होता है जो इन हार्मोन के उत्पादन को रोकता है और दर्द को कम करने में असरदार रूप में काम करता है। अदरक शरीर के पित्त को कम करके मासिक धर्म के दौरान दर्द के ऐंठन को कम करता है। पढ़े- अदरक खाकर वज़न घटाएं

टिप्स-

• अदरक चाय- एक कप उबलते पानी में चाय के पत्ते के साथ अदरक को पीसकर डालें। एक-दो मिनट के बाद उसमें स्वादानुसार चीनी डालकर उबाल लें। इस चाय को पीने से दर्द से राहत मिलता है।

• आप मासिक धर्म के कष्ट को दूर करने के लिए उबलते पानी में अदरक के कुछ स्लाइस डालकर कुछ देर तक उबालें। उसके बाद पूरे दिन इसको थोड़ा-थोड़ा करके पीते रहें। पढ़े- दमा से राहत पाने के घरेलू नुस्खे

संदर्भ-

Ozgoli G, et al – Comparison of effects of ginger, mefenamic acid, and ibuprofen on pain in women with primary dysmenorrheal

मूल स्रोत- Good Health Tip #4: Have ginger for menstrual pain relief

अनुवादक- Mousumi Dutta 

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।