hamburger icon
A
Read in English

गले की खराश का करें चुटकियों में इलाज

गले के दर्द से क्यों हैं परेशान, आपके किचन में ही है इसका इलाज।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST

मानसून के समय सर्दी-खांसी ,गले में दर्द जैसी समस्याओं का होना आम हो गया है। इसके लिए दवाई के जगह पर घरेलू नुस्ख़ों को अपनाना भी अच्छा होता है। इसके लिए चलिये पहले खोज किचन से करते हैं। हर किचन में लौंग तो मिल ही जाएगा। यह एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल सदियों से कई तरह के घरेलू इलाजों में किया जाता रहा है। दाँत दर्द में तो इसका चलन आम है , इसके साथ ही आपको शायद यह भी पता होगा कि यह वज़न घटाने में भी बहुत मदद करता है। लेकिन आप यह नहीं जानते हैं कि गले के खराश या दर्दमें लौंग कारगार रूप से काम करता है। लौंग कैसे काम करता है? सर्दी-खांसी के दौरान गले में दर्द तो होता ही है। लौंग में कुछ एसे यौगिक या कम्पाउन्ड होते हैं जो जिनमें एन्टीबैक्टिरिअल गुण होता है जो इन्फेक्शन को कम करके गले के दर्द से राहत दिलाता है। गले के खराश होने पर जो खुजली जैसा एहसास होता है उसको भी कम करता है। गले के दर्द के इलाज में लौंग का कैसे इस्तेमाल करें? लौंग के फली को एक चम्मच शहद में भिगोकर कुछ घटों के लिए रख दें। इस काम को आप रात में भी करके रख सकते हैं। उसके बाद लौंग को निकालकर शहद को पी लें या शहद लेने के बाद लौंग को अपने मुँह में भी रख सकते हैं। मूल स्रोत-  Have cloves dipped in honey to relieve a sore throatअनुवादक : Mousumi Duttaचित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।