hamburger icon
A
Read in English

इस जूस को पीकर पायें अर्थराइटिस के दर्द से राहत

क्या आपके अर्थराइटिस का दर्द कम नहीं हो रहा है, क्यों नहीं ये जूस ट्राइ करते?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST

Read this in English.

आजकल कम उम्र से ही अर्थराइटिस की प्रॉबल्म शुरू हो जाती है। देर तक ऑफिस में ए.सी में काम करने से फिर घर जाकर ए.सी में बैठने से धीरे-धीरे जोड़ो में अकड़न होना शुरू हो जाता है। इससे आराम दिलाने के लिए बहुत सारे दवाईयाँ या लोशन मिल जायेंगे लेकिन नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा होता है। हल्दी जूस जोड़ो में सूजन आने से जो दर्द होता है उससे आराम दिलवाने में मदद करती है।

कैसे हल्दी और नींबू काम करता है

हल्दी में जो करकूमीन और एन्टीइन्फ्लैमटोरी और एन्टीऑक्सिडेंट गुण होता है। यह यौगिक एक साथ मिलकर एन्टी इन्फ्मैमटोरी ड्रग जैसा काम करता है। इसका कोई साइड- इफेक्ट भी नहीं होता है। साथ ही यह हृदय रोग और अल्ज़ाइमर के होने के संभावना को कम करने में मदद करती है। हल्दी अर्थराइटिस और जोड़ो के सूजन को कम करके दर्द से राहत दिलाती है।

इस नैचुरल जूस को कैसे बनायें

सामग्री

• 4-5 टूकड़ा ताजे हल्दी का रूट या जड़

• एक नींबू

• एक छोटा टुकड़ा अदरक

• 2 बड़े चम्मच शहद

• 2 कप ठंडा पानी और बर्फ

विधि

• जूस बनाने के लिए ब्लेंडर या जूसर में हल्दी के जड़ या रूट को पीस लें

• एक जग में 2 -3 बड़े चम्मच जूस लें और उसमें शहद,एक छोटा चम्मच नींबू का रस डालें अगर आप टैंगी टेस्ट चाहते हैं तो। फिर उसमें कसा हुआ अदरक डालें।

• अब मिश्रण में पानी डालकर जूस जैसा बना लें। ऊपर से आइस क्यूब डालें।

यह शहद और नींबू का मिश्रण टेस्ट लाने के लिए दिया जाता है अगर आप हल्दी दूध नहीं पीना चाहते हैं। अगर आप चाहे तो हल्दी पल्प को दो-तीन तक फ्रीज में रख सकते हैं। अगर आप चाहे तो इसको ब्यूटी-मास्क, करी, स्टू या दूध में भी डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूल स्रोत- Bid adieu to arthritic pain with this natural juice

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।