... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
मुंह के छाले बहुत सामान्य समस्या है। तकरीबन 20% लोग मुंह की इस समस्या से परेशान रहते हैं। हम में से ज्यादातर लोग ज़िंदगी में एक बार इस समस्या का सामना ज़रूर करते हैं। मुंह के छाले अलग-अलग कारणों से होते हैं। अगर आपको अपने मुंह के छाले का कारण मालूम होगा तो आप आसानी से उसका उपचार कर पाएंगे। (इसे भी पढ़ें, मुँह के छालों का 7 घरेलु उपचार)
खानपान
सिट्रस फल और सब्ज़ियां जैसे कि नींबू, टमाटर, संतरे, स्ट्रॉबेरी आदि से मुंह के छाले हो सकते हैं। इसके अलावा, चॉकलेट्स, बादाम, मूंगफली, मैदा आदि जैसे खाद्य पदार्थ भी आपके छालों का कारण बन सकते हैं।
मुंह की सफाई
बहुत से लोगों को छाले मुंह की ठीक से देखभाल न करने के कारण हो जाते हैं। कठोर खाद्य पदार्थों को चबाना, जरूरत से ज्यादा ब्रश करना, ब्रेसेज़ ठीक से न फिट होना आदि मुंह के छाले का कारण बन सकते हैं। कुछ लोग, ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं जिसमें सोडियम लॉरिल सल्फेट (sodium lauryl sulphate) मिला हुआ होता है। इसकी वजह से मुंह के छाले व अन्य समस्याएं हो जाती हैं। (इसे भी पढ़ें, सेंसिटिव दांतों के लिए कैसा हो माउथवॉश)
तनाव और बेचैनी
जब आप तनावग्रस्त या अवसादग्रस्त होते हैं तो आपका शरीर कुछ ऐसे केमिकल स्रावित करता है जो कि पूरे शरीर को प्रभावित करते हैं, और साथ ही, मुंह के छालों का कारण बनते हैं। इसलिए जो लोग अक्सर तनाव में रहते हैं उन्हें मुंह के छालों की समस्या बहुत अधिक होती है।
पोषण की कमी
विटामिन बी, आयरन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों की कमी से मुंह के छालों के साथ-साथ कुछ अन्य गंभीर समस्याएं होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए, मुंह के छालों का जोखिम कम करने के लिए अपने खाने में आवश्यक विटामिन और मिनरल डालना न भूलें।
धूम्रपान छोड़ने पर
जो लोग पहली बार धूम्रपान छोड़ते हैं उन्हें अक्सर मुंह के छालों की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर अपने अंदर हो रहे केमिकल परिवर्तनों के साथ एडजस्ट होने की कोशिश कर रहा होता है। ये छाले अस्थायी होते हैं और इनसे परेशान होने की जरूरत नहीं होती। (इसे पढ़ें, ध्रूमपान से छुटकारा दिलाने में मदद करता है योग)
हार्मोनल कारण
शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण भी मुंह के छाले हो सकते हैं। ऐसा अमूमन महिलाओं में होता है। महिलाओं को पीरियड्स के समय अक्सर मुंह में छाले पड़ने की समस्या होती है।
कुछ बीमारियों के कारण
कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं जिनकी वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं। वायरल इंफेक्शन, क्रोहन्स डिज़ीज़ (Crohn’s disease), पेट की कुछ बीमारियां, अर्थराइटिस के कारण आपके मुंह में छाले हो सकते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों की इम्यून सिस्टम कमज़ोर होती है उनको भी मुंह के छाले बहुत जल्दी हो जाते हैं।
कुछ दवाओं के कारण भी मुंह में छाले हो सकते हैं। पेन किलर्स, बेटा ब्लॉकर्स (beta-blockers) और ऐसी दवाइयां जिनका इस्तेमाल छाती के दर्द के लिए किया जाता है (जैसे- निसोरेंडिल nicorandil) से मुंह के छाले हो सकते हैं। ये छाले अस्थायी होते हैं।
मूल स्रोत - 8 common causes of recurrent mouth ulcers
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।