बिंदी लगाने से स्वास्थ्य को होते हैं ये 10 लाभ

बिन्दी पहनने के सिर दर्द कम होता है, जाने ऐसे और फायदों के बारे में!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST

Read this in English.

प्राचीनकाल से बिन्दी पहनने का चलन चला आ रहा है। इसके बिना नारी का सौन्दर्य पूर्ण नहीं होता है। यहाँ तक कि दक्षिण भारत में पुरूष और स्त्री सभी बिन्दी लगाते हैं। लेकिन क्या आपने बिन्दी लगाते वक्त एक बार भी सोचा है कि इसको क्यों लगाया जाता है? या सेहत के दृष्टि से भी इसके कोई फायदे भी हैं?

बिन्दी को परंपरा के अनुसार माथे पर लगाया जाता है, दो भौंह के बीच या थोड़ा-सा ऊपर भी पहना जाता है। लेकिन इसके लाभ समान रूप से मिलता है। चलिये इसके फायदों के बारे में जानते हैं-

1) एकाग्रता के केंद्र- इसको कपाल में दो भौंह के बीच थोड़ा दाहिने तरफ पहनते हैं जहाँ शरीर के सभी नसें एक जगह मिलते हैं। इसको अग्नि चक्र कहते हैं। इस जगह को तृतीय नेत्र भी कहते हैं। बिन्दी लगाने से मन शांत और तनाव कम होता है।

2) सिरदर्द से राहत- एक्यूप्रेशर के नियम के शरीर के इस बिन्दु को मसाज़ करने से सिरदर्द से तुरन्त राहत मिलता है, क्योंकि नसें और रक्त कोशिकाएं रिलैक्स हो जाती हैं।

3) साइनस से आराम- इस प्वाइंट को मसाज़ करने पर रक्त का संचालन नाक के आस-पास अच्छी तरह से होने लगता है जिससे साइनस के कारण सूजन कम हो जाता है और बंद नाक खुल जाता है। इससे बहुत आराम मिलता है।

4) चेहरे के मसल्स को मजबूत कर झुर्रियों का आना कम करती है- बिन्दी लगाने से ये चेहरे के मसल्स को स्टिम्यलैट करके रक्त का प्रवाह बढ़ाकर मसल्स को लचीला बनाती है और झुर्रियों का आना कम करती है।

5) एक तरफ के चेहरे का पक्षाघात (Bell’s palsy) के लक्षण से दिलाती है राहत- इस प्वाइंट को मसाज़ करने से चेहरे के नसें उत्तेजित हो जाते हैं और इस बिमारी के लक्षणों से राहत मिलती है। आयुर्वेद में इसको ‘शिरोधरा’ कहते हैं। इसमें 40-60 मिनट तक मेडिकेटेड ऑयल को कपाल के इस बिन्दु में मसाज़ किया जाता है।

6) आँखों के मसल्स के लिए अच्छा होता है- कपाल के मध्य के ये केंद्रबिन्दु की नसें आँखों के मांसपेशियों से संबंधित होते हैं जो अगल-बगल देखने और स्पष्ट देखने में मदद करती हैं।

7)श्रवणशक्ति बेहतर करती है- जो नस चेहरे के मसल्स को उत्तेजित करती है वह कान के भीतर के मसल्स से सुदृढ़ करके कान को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

8) भौंह के बीच की लाइन को कम करती है- इसको लेकर बहुत सारे प्रॉबल्म होते हैं जो मसाज़ करने पर कम हो जाते हैं। मसाज़ करने पर ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है जिससे त्वचा को फाइन लाइन चला जाता है।

9) मन को शांत करती है- तनाव के कारण भौंह के बीच संवेदनशील होने कारण बहुत प्रभावित हो जाता है। बिंदी इसको शांत करके क्षति को पूर्ण करने में मदद करती है।

10) अनिद्रा से राहत- बिंदी चेहरा, गर्दन, पीठ और शरीर के ऊपरी भाग के मसल्स को शांत करके मन को शांत करती है जिससे अनिद्रा की बीमारी से कुछ हद तक राहत मिलती है।

मूल स्रोत: 10 amazing health benefits of wearing a bindi on your forehead

अनुवादक - Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source