Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Read this in English.
हर भारतीय व्यंजन में दालचीनी का इस्तेमाल जाय़का लाने के लिए किया जाता है। लेकिन इस मसाले का गुण यहीं तक सीमित नहीं रह जाता है। इसमें ऐसे बहुत सारे तत्व ऐसे हैं जो एसेंशियल ऑयल पैनसिया को बनाते हैं जिससे कि दालचीनी हृदय को स्वस्थ रखती है।
कैसे करता है काम
दालचीनी में जो फाइबर और कैल्सियम होता है वह हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इसका फाइबर और कैल्सियम बाइल सॉल्ट को शरीर से बाहर ट्रांसपोर्ट करने में सहायता करती है ताकि शरीर कोलेस्ट्रॉल को ब्रेक करके बाइल सॉल्ट का उत्पादन ज्यादा करके दूसरे शारीरिक क्रियाओं को बेहतर तरीके से कर सके। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करके हर्ट के ब्लॉकेज़ का खतरा और आर्टरी का धमनीकलाकाठिन्य (atherosclerosis) के संभावना को कम करने में मदद करती है।
इस्तेमाल
टिप #1: रोज नियमित रूप से दालचीनी पाउडर का सेवन करें। या इसमें शहद डालकर गुनगुने गर्म के साथ भी ले सकते हैं। दालचीनी पाउडर को आप हवाबंद जार में दो महीने तक रख सकते हैं, क्योंकि इसका एसनशियल ऑयल बहुत ही वाष्पशील होता है।
टिप #2: हर दिन दालचीनी चायमें शहद डालकर नाश्ते के आधा घंटा पहले भी पी सकते हैं। दालचीनी चाय बनाने के लिए ग्रीन टी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलायें। चाय को गरमागरम छानकर तुरन्त पियें। आप फ्लेवर के लिए एक चम्मच शहद भी डाल सकते हैं।
टिप #3: आप दालचीनी पाउडर को सलाद, कॉफी या खाने के ऊपर छिड़ककर भी खा सकते हैं।
मूल स्रोत: Try cinnamon to give your heart the natural boost!
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images