अजवाइन से अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द को कहें बाय-बाय

अर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने का अनोखा इलाज।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST

Read this in English.

आमतौर पर अजवाइन का इस्तेमाल किचन में मसाले के रूप में और घरेलू इलाज में गैस या बदहजमी को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बहुगुणी पौष्टिकता से भरपूर मसाला एक और शारीरिक कष्ट से निजात दिलाने में सहायता करती है, वह है जोड़ों का दर्दया अर्थराइटिस। जोड़ो के दर्द की समस्या आजकल बुजुर्गों से लेकर कम उम्र के लोगों को भी होने लगी हैं, इसके लिए बहुत सारी दवाईयाँ तो बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन घरेलू इलाज भी बहुत समय कामागार साबित होता है।

यह कैसे काम करता है?

अजवाइन में एन्टी-इनफ्लैमटोरी गुण होने के कारण यह अर्थराइटिस के सूजन को कम करके दर्द से राहत दिलाती है। यहाँ तक कि इसका एनस्थेटिक गुण भी सूजन को कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही अजवाइन का एन्टीबायोटिक यौगिक अर्थराइटिस के लक्षणों से राहत दिलाती है और सूजन के कारण जो लाल जैसा आवरण दर्द वाले जगह पर दिखता है, उसको कम करके दर्द से आराम पहुँचाती है।

इसका इस्तेमाल कैसे करें?

• एक टब में गुनगुना गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब अपने जोड़ो के दर्द वाले जगह को पानी में डुबोकर पाँच-दस मिनट तक यूं रही रखें। इससे सूजन और दर्द दोनों कम हो जायेगा।

• इसका एक दूसरा उपाय भी है, अजवाइन को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और जोड़ों के दर्द वाले जगह पर लगायें, इससे भी दर्द कम होगा।

नोट- अगर इस घरेलू उपचार से दर्द कम नहीं हो रहा है तो तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि यह घरेलू नुस्ख़ें है, दवाई नहीं।

मूल स्रोत-  Carom seeds (ajwain) – a natural remedy to relieve arthritic pain

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source