... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Beetroot is high in vitamin A and other nutrients like potassium, sodium, calcium, magnesium, and vitamin E. It is hence a complete cleanser and a blood purifier that removes toxins. Apart from having it in salads regularly, a glass of beetroot juice is ideal for healthy skin.
Read this in English.
हिमोग्लोबीन के कमी से एनीमिया की बीमारी होती है, जो बहुत सारे समस्याओं का जड़ बन जाता है- कमजोरी, दिल की तेज धड़कन, सांस की तकलीफ, गर्भधारण करने में समस्या जैसे प्रोबलेम होने लगते हैं। इस तरह का एनीमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है, सबसे राहत की बात यह है कि इसका इलाज घरेलू तरीकों से भी किया जा सकता है। बीटरूटया चुकंदर एक ऐसा सूपरफूड है जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करके रक्त में हिमोग्लोबीन के मात्रा को बढ़ाता है।
बीटरूट को क्यों खाना चाहिए?
• आयरन लाल रक्त कण (red blood cells) के मूल तत्वों में एक है, जो शरीर के विभिन्न अंगों में ऑक्सिजन और पौष्टिकता सप्लाई करने में अहम् भूमिका निभाता है। बीटरूट आयरन में मूल स्रोतों में एक है, जो रक्त की मात्रा और प्रवाह को बढ़ाने में सहायता करता है।
• यह ब्लड-प्युरीफायर और नैचरल डिक्टॉक्सिफायरका काम करता है।
• बीटरूट के पत्ते विटामिन ए के स्रोत होने के साथ-साथ जड़ विटामिन सी के स्रोत होते हैं। कुछ क्षेत्रों में विटामिन ए की कमी से एनीमिया रोग होता है और कुछ क्षेत्रों में विटामिन सी की कमी से शरीर को आयरन को सोख नहीं पाता है। इसलिए सब्जियों को अपने डायट में शामिल करने से एनीमिया जल्दी ठीक हो जाता है।
बीटरूट को अपने डायट में शामिल करने के तीन तरीकों पर ध्यान दें-
कच्चा- बीटरूट को आप कच्चा खाने के लिए धोकर यूं भी खा सकते हैं या टुकड़ों में काटकर सलाद में खा सकते हैं। हाँ, अच्छी तरह चबाकर खायें इससे हजम शक्ति बढ़ेगी। अगर आपका हिमोग्लोबीन का लेवल बॉडर लाइन को छू रहा है तो एक कप बीटरूट रोज खायें।
उबला हुआ- अगर आपको इसका कच्चा स्वाद पसंद नहीं है तो इसको थोड़ा-सा उबाल लें। उसके बाद टुकड़ों में काटकर ऊपर से नमक और नींबू का रस डालकर स्नैक टाइम पर खायें। यह शरीर में रक्त की कमी को पूरा करेगा। आप इसका इस्तेमाल मिक्सड सब्ज़ी बनाने में भी कर सकते हैं।
जूस- बीटरूट जूस तो एनीमिया को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसमें इसका नैचरल मिठास होता है इसलिए शुगर मिलाने की भी ज़रूरत नहीं है। दो-तीन मध्यम आकार के बीटरूट का छिलका छुड़ाकर काटकर ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। फिर गिलास में डालकर पी लें। इसको और भी हेल्दी बनाने के लिए इसमें फल और सब्ज़ी का जूस भी मिला सकते हैं। पढ़े- समर ड्रिंक रेसिपी- बीटरूट छाछ
नोट- बीटरूट का जूस बनाते वक्त इसके पत्तों और जड़ों को न छोड़ें। इस्तेमाल करने के पहले इसको अच्छी तरह से धोकर ही ब्लेंडर में डालें।
मूल स्रोत- Beetroot — the perfect home remedy to fight anaemia naturally
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।