... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:53 PM IST
Read this in English.
भिंडी कहे या ओकरा, हर किचन में सप्ताह में दो या तीन दिन तो बन ही जाता है। लेकिन शायद ही किसी को यह पता होगा कि यह डाइबीटिक रोगी के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि फल और सब्ज़ी दोनों में इतनी क्षमता होती है कि वह ब्लड-ग्लूकोज को कंट्रोल करने के साथ-साथ वज़न को भी कंट्रोल करता है। साथ ही पूर्ण रूप से स्वस्थ और तंदुरूस्त रहने में पूरी तरह से सहायता करता है। इनमें एक जाना-माना नाम है, वह है भिंडी।
भिंडी कैसे डाइबीटिज को कंट्रोल करता है-
नीचे दिए गए जानकारी से आपको पता चल जाएगा कि अगर आप नियमित रूप से भिंडी खाते हैं तो कैसे यह आपके ब्लड-शुगर को कंट्रोल करेगा-
फाइबर से भरपूर- फाइबर युक्त डायट डाइबीटिक रोगी के लिए बहुत अच्छा होता है। भिंडी में घुलनशील फाइबर रहता है जो ग्लूकोज़ को सोखकर ब्लड-शुगर लेवल को खाने के बाद कंट्रोल करता है।
एन्टी-डाइबीटिक गुण- कई अध्ययनों से यह पता चला है कि सब्ज़ियों में एक प्रकार का एन्जाइम होता है जो कार्बोहाइड्रेट को मेटाबॉलाइज करने, इन्सुलिन लेवल के उत्पादन को बढ़ाने, अग्न्याशय (pancreas) में बीटा सेल्स को बेहतर बनाने में जो इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायता करता है।
वेट कंट्रोल- क्या आपको पता है कि वज़न को कंट्रोल रखने से भी डाइबीटिज के समस्याओं से बचा जा सकता है और इसको मैनेज किया जा सकता है। भिंडी में लो कैलोरी होने के कारण ये वेट को कंट्रोल करने में अहम् भूमिका निभाता है- 100 ग्राम भिंडी में मात्र 33 कैलोरी होता है।
लो ग्लाइसेमिक इन्डेक्स- जिन खाद्दों में लो ग्लाइसेमिक इन्डेक्स होता है शुगर के निकलने की गति को कम करता है।
विटामिन और मिनरल का स्रोत- भिंडी में विटामिन सी होता है जो इम्युनिटीको बढ़ाता है। जो लोग मधुमेह के कारण कई प्रकार के इन्फेक्शन और रोग से पीड़ित होते हैं, उनको रोकने में मदद करता है।
एन्टीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत- न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन से यह पता चला है कि दूसरे सब्ज़ियों की तुलना में ओकरा या भिंडी में एन्टीऑक्सिडेंट का गुण ज्यादा होने का फ्री रैडिकल्स से होने वाले क्षति को रोकता है और कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोककर शरीर के ज़रूरी ऑर्गन्स को बचाता है, जो ब्लड-शुगर के लेवल के असंतुलन के कारण होता है।
भिंडी को अपने डायट में कैसे करेंगे शामिल-
ओकरा वाटर- भिंडी को अच्छी तरह से धोकर पहले टुकड़ों में काट लें। अब टुकड़ों को एक गिलास पानी में रात भर डुबोकर रख दें। अगले दिन सुबह इस पानी को पी लें। यह पानी इन्सुलिन जैसा ही काम करता है और ब्लड-शुगर लेवल को निंयत्रित करता है।
उबला हुआ भिंडी- भिंडी को उबालकर उस पर नमक और नींबू डालकर स्नैक की तरह खा सकते हैं।
सब्ज़ी के रूप में भिंडी- आलू भिंडी, भिंडी मसाला, मिक्सड वेज़टबल भिंडी आप किसी भी तरह से भिंडी खा सकते हैं। हाँ, तेल और मसाले का ध्यान रखें, ताकि सब्ज़ी की पौष्टिकता बनी रहे।
क्यों नहीं भिंडी को लेकर ही ज्यादा आशावादी बनना चाहिए:
कई प्रकार के अध्ययनों से संकेत मिलता है कि भिंडी ब्लड-शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप दवा खाना बंद कर दें। डाइबीटिज को कुछ भी पूरी तरह से ठीक नहीं कर सकता है बल्कि कुछ हद तक कंट्रोल कर सकता है, बस!
मूल स्रोत-6 reasons okra or bhindi is a superfood for diabetics
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।