... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
बाहर खाने जा रहे हैं? काम के कारण खाना खाने में फिर देर हो गया? सिर्फ बाहर खाना खाने से या बेवक्त खाना खाने से, मसालेदार खाना खाने की आदत होने आदि ऐसे बहुत सारे कारणों से गैस्ट्रिक समस्या हो जाती है। अगर आप इन सब समस्याओं से रोज जूझ रहे हैं तो आपको आंवला उपचार की ज़रूरत है।
यह कैसे काम करता है?
एन्टी-इन्फ्लैमटोरी और एन्टीऑक्सिडेंट गुणों के कारण आंवला पेट से विषाक्त पदार्थों को निकालकर पेट दर्द जैसे लक्षणों से राहत दिलाने में सहायता करता है। यह शरीर से पित्त को कम करके पेट संबंधी समस्याओं को कम करता है। आंवला में जो रसायन होता है वह हजम शक्ति को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें जो पानी और फाइबर होता है वह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पढ़े- अयंगर योग से गैस और एसीडिटी दूर भगायें
कैसे करें उपचार-
गैस्ट्रिक समस्याओं में अपच या बदहजमी और एसिडिटी तो आम समस्याएं हैं। अपने डायट में आंवला को शामिल करके इन समस्याओं से राहत पायें।
1. सूखा आंवला बदहजमी और एसिडिटी के लिए: आंवला को उबालकर टुकड़ों में काट लें। उसमें नमक मिलाकर धूप में सूखा लें। जैसे ही आपको बदहजमी जैसे लक्षण महसूस हो तुरन्त धूप में सूखा आंवला चबायें। आप मार्केट से भी सूखा आंवला खरीद सकते हैं।
2. आंवला का रस एसिडिटी से बचने के लिए: ओखल और मूसल में आंवला को क्रश करके एक छोटा चम्मच आंवला का रस निकाल लें। एसिडिटी से राहत पाने के लिए खाली पेट आंवला का रस पीयें। अगर रस निकालने आपको मुश्किल लग रहा है तो आप बाजार से भी आंवला का रस खरीद सकते हैं।
3. गैस्ट्रिक प्रोबलेम्स के लिए ताजा आंवला- दो तीन टुकड़ा ताजा आंवला खाने से आप आसानी से इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। हाँ, एक बात दिमाग में रखे कि इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है।
4. पेट के अल्सर का उपचार आंवला का मुरब्बा- गैस्ट्रिक के समस्या को दूर करने का यह सबसे जादुई तरीका है। दिन में एक बार एक चम्मच आंवला का मुरब्बा खायें और बदहजमी, एसिडिटी और पेट के अल्सर से राहत पायें। मुरब्बा को बनाने के लिए आंवला के टुकड़ो को उबालने के बाद छान लें। अब इन टुकड़ों को चीनी के सिरप में डालकर फ्रिज में रख दें। पढ़े- एसिडिटी से कुदरती तरीके से छुटकारा दिलाती है अजवाइन
मूल स्रोत- 4 quick, simple and natural ways to beat acidity, gas and indigestion with amla
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।