... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
आजकल लगभग सभी लोग अपना लंच पैक करने के लिए एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं। बेशक इसमें आपकी रोटियां मुलायम रहती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि एल्यूमीनियम प्रतिक्रियाशील होता है और कुछ फॉयल पेपर ऐसे होते हैं, जो घुलकर आपके खाने में मिल जाते हैं जिससे आपको कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। पढ़ें- आंखें फटी रह जाएंगी पपीते के बीज के ये 7 फायदे पढ़कर
इसमें कोई शक नहीं है कि एल्युमिनियम एक लोकप्रिय कुकवेयर सामग्री है। इसका फॉयल पेपर के अलावा स्पून पॉट्स और पैंस में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन एल्यूमीनियम का सेवन हड्डी और गुर्दे से संबंधित रोगों से पीड़ितों के लिए हानिकारक हो सकता है।
गर्म खाना फॉयल में ना लपेटें
मशहूर न्यूट्रीनिश्ट प्रिया कथपाल के अनुसार, एल्यूमीनियम फॉयल में कभी भी गर्म खाना लपेटना नहीं चाहिए क्योंकि इससे फॉयल पिघल सकता है और ये अल्जाइमर और पागलपन जैसी कई बीमारियों का जन्म दे सकता है। इसलिए आपको सिर्फ अच्छी गुणवत्ता वाले फॉयल पेपर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
एसिडिक फूड्स लपेटने से बचें
नेचर में एसिडिक वाले फूड्स फॉयल में लपेटने से बचें। यानि विनेगर, टमाटर और टोमेटो सॉस से बने खाने को इसमें पैक ना करें। प्रिया के अनुसार, एसिडिक फूड्स एल्यूमीनियम के साथ मिलकर फॉयल को ख़राब और नरम कर सकते हैं जिससे खाने में बैक्टीरिया फ़ैल सकता है।
इस बात का रखें ध्यान
इसके अलावा बचा हुआ खाना भी फॉयल पेपर में नहीं लपेटना चाहिए। इसके बजाय बचे हुए खाने को किसी ग्लास कंटेनर में रखना चाहिए। ये सरल नियम आपके परिवार को सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock