... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक : Anoop Singh
डॉ रूपा शाह पिछले 18 सालों से एसिडिटी,सिरदर्द और उल्टी की समस्या से पीड़ित थी लेकिन अब वो इन सारी समस्याओं से मुक्त हैं। हालांकि इन सबसे निजात पाने के लिये उन्होंने किसी ख़ास दवा का प्रयोगनहीं किया बल्कि उन्होंने सिर्फ अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव किये। आइये जानते हैं उनकी कहानी उन्हीं के शब्दों में :
मैं लगभग 18 सालों से हाइपरएसिडिटी और माइग्रेन से परेशान थी। मुझे महीने में कई बार इसके अटैक आ जाते थे और अक्सर उल्टियां भी हो जाती थी। फिर आज से 7 साल पहले मैं डॉ नंदिता शाह के ‘शरण’ वर्कशॉप में गयी। उनसे बात करने के बाद मैंने यह निर्णय लिया कि एक महीने के लिए मैं डेरी प्रोडक्ट्स खाना बिलकुल छोड़ दूंगी फिर अपने स्वास्थ्य में आये बदलाव को चेक करूंगी। इसके साथ ही उन्होंने मांसाहार खाने को भी मना कर दिया हालांकि मैं पहले से ही वेजीटेरियन थी तो मुझे सिर्फ डेरी प्रोडक्ट्स ही छोड़ना पड़ा जो पहले मैं बहुत खाती थी।
एक महीने के बाद ही मेरे अटैक आने बंद हो गये। मैं मानसिक और भावात्मक रूप से बहुत शान्ति महसूस करने लगी। मैं इस बदलाव से बहुत आश्चर्यचकित थी और फिर मैंने निर्णय लिया कि मैं इस पर आगे रिसर्च करूंगी। डेरी प्रोडक्ट्स से होने वाले और नुकसानों को जानने के बाद मैंने इन्हें पूरी ज़िन्दगी के लिए त्याग दिया और अब मेरा स्वास्थ्य बहुत सही रहता है। अब मैंने प्लांट बेस्ड डाइट ( Plant Based Diet ) लेनी शुरू कर दी और अब पिछले 7 सालों से मुझे एसिडिटी, माइग्रेन या किसी भी तरह का कोई अटैक नही आया है। साथ ही मैंने 3 महीनो में अपने बढे हुए वजन को भी कम कर लिया।
यही कारण है कि अब मैं सबको सलाह देती हूँ कि वे डेरी आइटम का ज्यादा सेवन न करें। मैंने इसके ऊपर एक किताब ‘डेरी अल्टरनेटिव्स’ इंग्लिश में लिखी है जिसका गुजराती में भी अनुवाद किया गया है। एक डॉक्टर होने के नाते अब मैं अपने मरीजों को वजन कम करने, ब्लड प्रेशर,डायबिटीज़ और थाइरोइड की समस्या से छुटकारा पाने के लिये प्लांट बेस्ड डाइट (Plant Based Diet )लेने की ही सलाह देती हूँ। मैं उन्हें अपनी लिखी रेसिपी बुक भी दे देती हूँ जिसमें डेरी प्रोडक्ट्स की जगह दूसरे हेल्दी विकल्प बताये गये हैं। मेरा सुझाव यह है कि आपको हेल्दी लाइफ जीने के लिये चीनी,मैदा,मांसाहार को त्याग देना चाहिये और तेल रहित खाने का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिये।
डॉ रूपा शाह पेशेवर डॉक्टर हैं और मुंबई में पिछले 30 सालों से चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाले फूलों पर अध्ययन कर रही हैं। साथ ही वह ‘सर्किल ऑफ़ हेल्थ एंड हीलिन टेम्पल’ की डायरेक्टर भी हैं।
डिस्क्लेमर : ये लेखक के अपने निजी विचार है।
चित्र स्रोत : Shutterstock