hamburger icon
A
Read in English

क्या डायबिटीज के मरीज़ नट्स खा सकते हैं ?

क्या आप जानते हैं कि कई तरह के Dry Fruits को एक साथ मिलाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST

Read this in English

अनुवादक :  Anoop Singh 

अक्सर यह देखा गया है कि जैसे ही आपको पता चलता है कि आप डायबिटीज से पीड़ित है, आप इन बातों को लेकर परेशान हो जाते हैं कि अब आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिये ? वैसे भी जिन चीजों में फैट और शुगर की मात्रा अधिक हो उन्हें तो पूरी तरह परहेज करें, लेकिन फल और नट्स डायबिटीज के मरीजों के लिये बहुत फायदेमंद होते हैं। नट्स में पाये जाने वाले हेल्दी फैट और प्लांट प्रोटीन (Plant Protein) डायबिटीज में होने वाली कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

बादाम,काजू,अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स का ग्लायसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है जिस कारण से ये आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों में यह बात सामने आयी है कि ड्राई फ्रूट्स के नियमित सेवन से डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि ये नट्स कई तरह के पोषक तत्वों जैसे कि मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA), पॉली सैचुरेटेड फैटी एसिड (PUFA), हाई डाइटरी फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरे हुए होते हैं।

ड्राई फ्रूट्स और नट्स को खाने के कई फायदे हैं पहला तो ये कि इनमें फाइबर होने के कारण ये लम्बे समय तक आपकी भूख को शांत रखते हैं और दूसरा यह कि इनके सेवन से आपके द्वारा ली जाने वाली कैलोरी की मात्रा में काफी कमी हो जाती है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में रोजाना 2 औंस ड्राई फ्रूट के सेवन से उनके ग्लायसेमिक इंडेक्स और सीरम लिपिड में काफी सुधार पाया गया। ड्राई फ्रूट्स सिर्फ डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य को सही करने में मदद नहीं करता बल्कि यह उनमें डायबिटीज के दौरान होने वाली स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों से भी बचाता है।

टिप्स : इनसे अधिकतम लाभ पाने के लिये आप कई तरह के ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर खायें। नमकीन और भुने हुए नट्स एवं किशमिश और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स से परहेज करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ: 

  1. Jenkins DJ, Hu FB, Tapsell LC, Josse AR, Kendall CW. Possible benefit of nuts in type 2 diabetes. J Nutr. 2008 Sep;138(9):1752S-1756S. PubMed PMID:18716181.
  2. Lovejoy JC. The impact of nuts on diabetes and diabetes risk. Curr Diab Rep. 2005 Oct;5(5):379-84. Review. PubMed PMID: 16188174.
  3. Jenkins DJ, Kendall CW, Banach MS, Srichaikul K, Vidgen E, Mitchell S, Parker T, Nishi S, Bashyam B, de Souza R, Ireland C, Josse RG. Nuts as a replacement for carbohydrates in the diabetic diet. Diabetes Care. 2011 Aug;34(8):1706-11. doi:10.2337/dc11-0338. Epub 2011 Jun 29. PubMed PMID: 21715526; PubMed Central PMCID:PMC3142027.
  4. Kendall CW, Esfahani A, Truan J, Srichaikul K, Jenkins DJ. Health benefits of nuts in prevention and management of diabetes. Asia Pac J Clin Nutr. 2010;19(1):110-6. Review. PubMed PMID: 20199995.