hamburger icon
A
Read in English

केले के छिलके का ये एक बड़ा फायदा आपको कर देगा हैरान

कम खर्चे में दांतों को चमकीला और स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो अगली बार केले के छिलके फेंकने की गलती न करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

चमकीले और आकर्षक दांत कौन नहीं चाहता है। दांत चमकीले हों तो आपकी मुस्कान में भी चार चांद लग जाता हैं। आजकल मार्केट में ऐसे कई सारे टूथपेस्ट ब्रांड हैं, जो आपके दांतों को चमकीला और स्वस्थ बनाने का वादा करते हैं। दूसरी ओर दांतों को चमकीला बनाने के लिए डेंटिस्ट ट्रीटमेंट भी उपलब्ध हैं। लेकिन इन चीजों में आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। क्या आप बहुत ही कम खर्चे में अपने दांतों को चमकीला और स्वस्थ बनाना चाहते हैं? तो अगली बार जब आप केला खाएं, तो उसका छिलका फेंकने के गलती कभी न करें। केले के छिलके में न सिर्फ पोटेशियम होते हैं बल्कि इसमें कैल्शियम और विटामिन डी भी होते हैं, जिससे दांतों को चमकीला बनाने में मदद मिलती है। एक अध्ययन के अनुसार, केले के छिलके को कम से कम दो मिनट तक दांतों पर रगड़कर उन्हें चमकीला बनाया जा सकता है। पढ़ें: फेंके नहीं अनानास के छिलके, इनसे पायें ये स्वास्थ्य लाभ

  • एक पका हुआ केला लें, ध्यान रहे की उसके छिलके पर काले धब्बे न हों।
  • चाकू के ज़रिये छिलके को 2 इंच वर्ग में काट लें। इससे उन्हें दांतों पर रगड़ना आसान हो जाएगा।
  • एक टुकड़े से 2 से 3 दांतों को कवर करें। दाढ़ से शुरू करते हुए हर एक दांत को कम से कम 3 मिनट तक रगड़ें।
  • इसके बाद अपने नियमित टूथपेस्ट से ब्रश करें।

यकीनन ऐसा करने से आपके दांतों में थोड़ी चमक तो ज़रूर आएगी। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इस क्रिया को एक हफ्ते में एक बार ज़रूर दोहरायें।

एक दुसरे अध्ययन के अनुसार, केले के छिलकों में एंटी-फंगल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इसलिए छिलकों को दांतों पर रगड़ने से ना केवल वो चमकीले होते हैं बल्कि समग्र मौखिक स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

केले के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। अब आप घर पर बिना किसी परेशानी और लागत के दांतों को चमकीला और स्वस्थ बनाने के लिए इसके छिलके का उपयोग कर सकते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ:  Rizvi, F. J., & Zaidi, M. A. Oral Hygiene in Ayurveda with Special Refrence to Kavala (Oil Pulling).

Kumar, K. S., Bhowmik, D., Duraivel, S., & Umadevi, M. (2012). Traditional and medicinal uses of banana. Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry,1(3), 2278-4136.

Haywood VB Department of Oral Rehabilitation, School of Dentistry, Medical College of Georgia, Augusta, USA. Compendium of Continuing Education in Dentistry (Jamesburg, N.J. : 1995) [2005, 26(9 Suppl 3):11-20]